लाइव न्यूज़ :

मैं निर्वाचित नेता हूं, चयनित या नामित नेता नहीं हूं: शुभेंदु अधिकारी

By भाषा | Updated: November 19, 2020 01:16 IST

Open in App

हल्दिया (प बंगाल), 18 नवंबर पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को कहा कि वह कड़ी मेहनत से ऊंचाई पर पहुंचे हैं और किसी ने न उनका चयन किया है न नामित किया है बल्कि वह एक निर्वाचित नेता हैं।

अधिकारी पिछले कुछ समय से सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और राज्य मंत्रिमंडल से दूरी बनाकर चल रहे हैं।

उनका यह बयान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को रास नहीं आया है।

अधिकारी, राज्य के मिदनापुर और जनजातीय क्षेत्र जंगलमहल में तृणमूल के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक हैं।

उन्होंने यहां एक सहकारी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि उन्हें इसका अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है और वह दूसरों की तरह चयनित या नामित नेता नहीं हैं।

पार्टी में बहुत से लोगों का मानना है कि उनका यह बयान तृणमूल के एक वरिष्ठ नेता और सांसद को लक्षित था।

उन्होंने कहा, “मैं कड़ी मेहनत से ऊंचाई तक पहुंचा हूं। मैं निर्वाचित नेता हूं। मैं चयनित या नामित नेता नहीं हूं।”

अब सभी की नजरें जिले में बृहस्पतिवार को होने वाली रैली पर टिकी हैं।

पूर्वी मिदनापुर के तृणमूल नेता अखिल गिरी ने कहा कि अधिकारी को बताना चाहिए कि वह किसके बारे में बात कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह