पहले से "काफी बेहतर" हूं, जल्द लौटने की उम्मीद: जेटली

By भाषा | Updated: February 1, 2019 22:45 IST2019-02-01T22:45:27+5:302019-02-01T22:45:27+5:30

एम्स में 14 मई, 2018 को गुर्दा प्रत्यारोपण सर्जरी के बाद यह जेटली की पहली विदेश यात्रा है। उस समय भी गोयल को वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।

I am already "very good", hoping to return soon: Jaitley | पहले से "काफी बेहतर" हूं, जल्द लौटने की उम्मीद: जेटली

पहले से "काफी बेहतर" हूं, जल्द लौटने की उम्मीद: जेटली

खराब सेहत के चलते मोदी सरकार के कार्यकाल का अंतिम बजट पेश नहीं कर पाए केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कहा कि वह अब पहले से काफी बेहतर हैं और उनके जल्द वापस लौटने की उम्मीद है।

मोदी सरकार में वित्त मंत्री रहे जेटली पिछले महीने इलाज के लिए न्यूयॉर्क चले गए थे। उनकी अनुपस्थिति में वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी रेल मंत्री पीयूष गोयल को दी गई। उन्होंने शुक्रवार को 2019-20 का अंतरिम बजट पेश किया। 

जेटली ने संवाददाता से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कहा, "मैं जल्द वापस आऊंगा। मैं पहले से बेहतर हूं। उम्मीद है जल्द भारत लौटूंगा।" 

जेटली को परीक्षण के दौरान सॉफ्ट टिश्यू कैंसर होने का पता चला, जिसके इलाज के लिए सर्जरी की जरूरत होती है। 

एम्स में 14 मई, 2018 को गुर्दा प्रत्यारोपण सर्जरी के बाद यह जेटली की पहली विदेश यात्रा है। उस समय भी गोयल को वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।

Web Title: I am already "very good", hoping to return soon: Jaitley

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे