लाइव न्यूज़ :

मैं हिंदू हूं, हिंदुत्ववादी नहीं: देश में हिंदुओं का राज लाना होगा: राहुल गांधी

By भाषा | Updated: December 12, 2021 21:01 IST

Open in App

जयपुर, 12 दिसंबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हिंदुत्ववाद को लेकर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्र में सत्तारूढ़ सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में हिंदुत्ववादियों का राज है हिंदुओं का नहीं। उन्होंने कहा कि हिंदुत्ववादियों को बेदखल कर देश में हिंदुओं का राज लाना होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह हिंदू हैं लेकिन हिंदुत्ववादी नहीं।

कांग्रेस नेता रविवार को यहां 'महंगाई हटाओ रैली' को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एवं उनके तीन चार हिंदुत्ववादियों ने सात साल में ही देश को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि एक हिंदुत्ववादी प्रधानमंत्री ने किसानों की पीठ में छुरा घोंपा और फिर माफी मांगी।

कांग्रेस ने देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ जयपुर के विद्यानगर स्टेडियम में यह रैली की। रैली में बड़ी संख्या में उमड़ी भीड़ से कांग्रेस नेता उत्साहित नजर आए। राजस्थान के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, दिल्ली आदि से लोग और देश भर से कांग्रेस के नेता इसमें शामिल हुए।

अपने भाषण की शुरुआत करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'दो जीवों की एक आत्मा नहीं हो सकती उसी तरह दो शब्दों का एक मतलब नहीं हो सकता क्योंकि हर शब्द का अलग मतलब होता है। देश की राजनीति में आज दो शब्दों की टक्कर है। दो अलग शब्दों की। इनके मतलब अलग हैं। एक शब्द हिंदू दूसरा शब्द हिंदुत्ववादी। यह एक चीज नहीं है। ये दो अलग शब्द हैं। और इनका मतलब बिलकुल अलग है। मैं हिंदू हूं, मगर हिंदुत्ववादी नहीं हूं।'

उन्होंने कहा कि वह आज मौजूद लोगों को हिंदू व हिंदुत्ववादी शब्द के बीच फर्क बताना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'महात्मा गांधी हिंदू... गोडसे हिंदुत्ववादी। ...चाहे कुछ भी हो जाए हिंदू सत्य को ढूंढता है। मर जाए, कट जाए, पिस जाए, हिंदू सच को ढूंढता है। उसका रास्ता सत्याग्रह है। पूरी जिंदगी वह सच को ढूंढने में निकाल देता है।'

कांग्रेस नेता ने कहा कि महात्मा गांधी ने पूरी जिंदगी सच को ढूंढने में बिता दी और अंत में एक हिंदुत्ववादी ने उनकी छाती में तीन गोलियां मारी। हिंदुत्व वादी अपनी पूरी जिंदगी सत्ता को खोजने में लगा देता है। उसे सिर्फ सत्ता चाहिए और उसके लिए वह कुछ भी कर देगा। .... उसका रास्ता सत्याग्रह नहीं उसका रास्ता सत्ताग्राह है।

राहुल ने कहा,' यह देश हिंदुओं का है, हिंदुत्ववादियों का नहीं है और आज अगर इस देश में महंगाई है दर्द है तो यह काम हिंदुत्ववादियों ने किया है। हिंदुत्ववादियों को किसी भी हालत में सत्ता चाहिए.. इनका सच्चाई से कोई लेना देना नहीं ... 2014 से इन लोगों का राज है हिंदुत्ववादियों का राज है हिंदुओं का नहीं। और हमें हिंदुत्ववादियों को बाहर निकालना है और एक बार फिर हिंदुओं का राज लाना है।'

आज हिंदुस्तान की एक प्रतिशत आबादी के हाथ में देश का 33 प्रतिशत धन है। 10 प्रतिशत के आबादी के हाथ में 65 प्रतिशत धन और सबसे गरीब 50 प्रतिशत आबादी के हाथ में छह प्रतिशत धन। सिर्फ छह प्रतिशत छोड़ा है। यह जादू किसने किया और इस जादू के कौनसे औजार थे.. ये मैं आपको बताना चाहता हूं। औजार नोटबंदी, जीएसटी, किसानों के खिलाफ तीन काले कानून। उन्होंने कहा,'नरेंद्र मोदी व उनके तीन चार उद्योगपतियों ने, हिंदुत्ववादियों ने इस देश को सात साल में बर्बाद कर दिया, खत्म कर दिया।'

उन्होंने कहा,'नरेंद्र मोदी ने किसानों की जो आत्मा है, उनका जो दिल है ...छाती में चाकू मार दिया। आगे से नहीं पीछे से। क्यों, क्योंकि हिंदुत्ववादी हैं तो पीछे से मारेंगे। पीछे से छुरा मारा और फिर कहते हैं, जाग हिंदू। किसान हिंदुत्ववादी के सामने खड़ा हुआ, तो हिंदुत्ववादी ने कहा कि मैं माफी मांगता हूँ, मैं माफी मांगता हूँ।'

कांग्रेस नेता ने कहा,'चीन ने अरुणाचल में, लद्दाख में हमारी जमीन ली है। मोदी कह रहे हैं कुछ नहीं हुआ। 700 किसान शहीद हुए, मोदी कहते हैं कुछ नहीं हुआ। बहुत कुछ हुआ है। बहुत लोगों को चोट लगी है। बहुत लोगों की जान गई है। बहुत दुख हुआ है और अब देश को आगे बढ़ना पड़ेगा और ये देश एक साथ मिलकर आगे बढ़ेगा।'

उन्होंने कहा कि ये देश गरीबों का है, किसानों का है, मजदूरों का है, छोटे दुकानदारों का है, स्मॉल मीडियम बिजनेस वालों का है, क्यों – क्योंकि यही लोग इस देश को रोजगार दे सकते हैं।

रैली को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे व अधीर रंजन चौधरी ने भी संबोधित किया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी रैली में मौजूद थीं लेकिन उन्होंने संबोधित नहीं किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान