लाइव न्यूज़ :

मैं हिंदू हूं, हिंदुत्ववादी नहीं: देश में हिंदुओं का राज लाना होगा: राहुल गांधी

By भाषा | Updated: December 12, 2021 19:05 IST

Open in App

जयपुर, 12 दिसंबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हिंदुत्ववाद को लेकर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र में सत्तारूढ़ सरकार पर तेज हमला बोलते हुए कहा कि देश में हिंदुत्ववादियों का राज है हिंदुओं का नहीं। उन्होंने कहा कि हिंदुत्ववादियों को बेदखल कर देश में हिंदुओं का राज लाना होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह हिंदू हैं लेकिन हिंदुत्वादी नहीं।

राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व उनके तीन चार हिंदुत्ववादियों ने सात साल में ही देश को बर्बाद कर दिया। राहुल ने कहा कि आज देश की राजनीति में दो शब्दों हिंदू व हिंदुत्ववादी की टक्कर है।

कांग्रेस नेता रविवार को यहां 'महंगाई हटाओ रैली' को संबोधित कर रहे थे। इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहित पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल हुए। दिल्ली से बाहर पार्टी की यह अपनी तरह की पहली बड़ी रैली थी जिसमें उमड़े जनसैलाब से विशेष रूप से राजस्थान के नेता बागो बाग नजर आए।

हिंदू और हिंदुत्ववाद को दो अलग अलग शब्द बताते हुए राहुल ने कहा, 'मैं हिंदू हूं, मगर हिंदुत्ववादी नहीं हूं।' उन्होंने कहा कि वह आज मौजूद लोगों को हिंदू व हिंदुत्ववादी शब्द के बीच फर्क बताना चाहते हैं। उन्होंने कहा,'महात्मा गांधी हिंदू... गोडसे हिंदुत्ववादी।'

उन्होंने कहा कि हिंदू सच को ढूंढता है। उसका रास्ता सत्याग्रह है वहीं हिंदुत्व वादी अपनी पूरी जिंदगी सत्ता को खोजने में लगा देता है। उसे सिर्फ सत्ता चाहिए और उसके लिए वह कुछ भी कर देगा।

राहुल ने कहा,' यह देश हिंदुओं का देश है, हिंदुत्ववादियों का नहीं है और आज अगर इस देश में महंगाई है दर्द है तो यह काम हिंदुत्ववादियों ने किया है। हिंदुत्ववादियों को किसी भी हालत में सत्ता चाहिए.. इनका सच्चाई से कोई लेना देना नहीं ... 2014 से इन लोगों का राज है हिंदुत्ववादियों का राज है हिंदुओं का नहीं। और हमें हिंदुत्ववादियों को बाहर निकालना है और एक बार फिर हिंदुओं का राज लाना है।'

नोटबंदी, जीएसटी, किसानों के खिलाफ तीन काले कानूनों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा,'नरेंद्र मोदी व उनके तीन चार उद्योगपतियों ने, हिंदुत्ववादियों ने इस देश को सात साल में बर्बाद कर दिया, खत्म कर दिया।' किसान आंदोलन को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर प्रहार करते हुए राहुल ने कहा,'मोदी जी ने किसानों के पीछे से छुरा मारा और फिर माफी मांगी।'

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए रविवार को यहां आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जनता की भलाई नहीं चाहती और वह गिने चुने उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है।इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कांग्रेस ने 70 साल में देश में जो कुछ बनाया था यह भाजपा सरकार उसे बेचना चाहती है।

वाद्रा ने कहा, “दो तरह की सरकार होती हैं। एक सरकार का लक्ष्य सेवा, समर्पण व जनता से सचाई की बात होती है । एक ऐसी सरकार होती है जिसका लक्ष्य झूठ, लालच व लूट है... मौजूदा केंद्र सरकार का लक्ष्य झूठ, लालच व लूट है।”

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार बार-बार सवाल करती है कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया? मैं कहती हूं, “70 साल की रट छोड़िए हमें यह बताइए आपने सात साल में क्या किया?”

कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल में देश में जो कुछ बनाया था यह भाजपा सरकार उसे अपने दोस्तों को बेचना चाहती है।

रैली में उमड़े जनसैलाब से कांग्रेस नेता उत्साहित नजर आए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा,'ये राष्ट्रीय रैली आजादी के बाद पहली बार दिल्ली के बाहर हो रही है, इतिहास बना जयपुर में रैली होने का। और यह राजग सरकार... मोदी सरकार की पतन की शुरुआत के रूप में मानी जाएगी।'

रैली को राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी संबोधित किया।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी काफी लंबे समय बाद किसी राजनीतिक रैली में शामिल होने आईं लेकिन उन्होंने संबोधित नहीं किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह