Presidential Election: ओडिशा के कांग्रेस विधायक मोहम्मद मोकीम ने द्रौपदी मुर्मू को दिया वोट, कहा- मैंने अपने दिल की सुनी
By रुस्तम राणा | Updated: July 18, 2022 15:07 IST2022-07-18T15:05:56+5:302022-07-18T15:07:55+5:30
मुर्मू को वोट देने की वजह बताते हुए कांग्रेस एमएलए मोहम्मद मोकीम ने कहा यह मेरा निजी फैसला है क्योंकि मैंने अपने दिल की सुनी है।

Presidential Election: ओडिशा के कांग्रेस विधायक मोहम्मद मोकीम ने द्रौपदी मुर्मू को दिया वोट, कहा- मैंने अपने दिल की सुनी
भुवनेश्वर: राष्ट्रपति चुनाव में ओडिशा के कांग्रेस विधायक ने अपने दिल की सुनते हुए संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को नहीं, बल्कि एनडीए उम्मीदवार दौपद्री मुर्मू को वोट दिया है। कांग्रेस पार्टी के विधायक मोहम्मद मोकीम ने कहा कि मैं एक कांग्रेसी विधायक हूं लेकिन मैंने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है।
मुर्मू को वोट देने की वजह बताते हुए कांग्रेस एमएलए ने कहा यह मेरा निजी फैसला है क्योंकि मैंने अपने दिल की सुनी है जिसने मुझे धरती के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित किया और इसलिए उन्हें वोट दिया।
I am a Congress MLA but I have voted for NDA's Presidential candidate Droupadi Murmu. It's my personal decision as I've listened to my heart which guided me to do something for the soil and that's why voted for her: Odisha Congress MLA Mohammed Moquim#PresidentialElectionpic.twitter.com/ckbaKRGdM7
— ANI (@ANI) July 18, 2022
यशवंत सिन्हा ने की थी अंतरात्मा की आवाज पर वोट करने की अपील
इससे पहले राष्ट्रपति चुनाव से पहले यशवंत सिन्हा ने सांसदों और विधायकों से उनकी अंतरात्मा की आवज पर वोट करने की अपील की थी। ट्विटर पर उन्होंने लिखा था, इस साल राष्ट्रपति चुनाव दो व्यक्तियों के बीच नहीं, बल्कि दो विचारधाराओं के बीच का चुनाव है। केवल एक पक्ष हमारे संविधान में निहित प्रावधानों और मूल्यों की रक्षा करना चाहता है। मैं सभी सांसदों और विधायकों से इस बार संविधान और उनकी अंतरात्मा की आवाज़ पर वोट करने की अपील करता हूं।
इस साल राष्ट्रपति चुनाव दो व्यक्तियों के बीच नहीं, बल्कि दो विचारधाराओं के बीच का चुनाव है। केवल एक पक्ष हमारे संविधान में निहित प्रावधानों और मूल्यों की रक्षा करना चाहता है। मैं सभी सांसदों और विधायकों से इस बार संविधान और उनकी अंतरात्मा की आवाज़ पर वोट करने की अपील करता हूं। pic.twitter.com/0Zs1F5qJic
— Yashwant Sinha (@YashwantSinha) July 16, 2022
उधर, राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू स्वयं ओडिशा से आती हैं। उनका जन्म मयूरभंज की कुसुमी तहसील के उपरबेड़ा गांव में एक संताल आदिवासी परिवार में हुआ था। उन्होंने भुवनेश्वर के रामादेवी महिला कॉलेज से कला स्नातक की उपाधि प्राप्त की। राजनीति में आने से पहले उन्होंने 1979 से 1983 तक ओडिशा सरकार में सिंचाई और बिजली विभाग में एक कनिष्ठ सहायक के रूप में काम किया।