लाइव न्यूज़ :

पार्टी के फैसले को स्वीकार करती हूं : पंकजा ने बहन के मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने पर कहा

By भाषा | Updated: July 9, 2021 17:42 IST

Open in App

मुंबई, नौ जुलाई भाजपा नेता पंकजा मुंडे ने शुक्रवार को कहा कि उनकी छोटी बहन और दो बार की सांसद प्रीतम मुंडे को मंत्रिपरिषद में शामिल नहीं किए जाने के केंद्रीय नेतृत्व के फैसले से वह दुखी नहीं हैं लेकिन उनके समर्थकों के बीच इसको लेकर ‘नकारात्मकता’ है।

संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वह (प्रीतम मुंडे) इतनी बड़ी नेता नहीं है कि पार्टी उनका राजनीतिक करियर खत्म करने की कोशिश करेगी, जैसा आरोप शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में लगाया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मेरा जन्म वंजारा समुदाय में हुआ है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मुझे वंजारा कहा जाए या ओबीसी नेता कहा जाए। मेरा ताल्लुक़ राज्य से है। मैं एक महिला नेत्री हूं और मैं पूरे राज्य का प्रतिनिधित्व करती हूं। मुझे वंजारा नेता के रूप में दिखाना गलत होगा।’’

उन्होंने कहा कि उनके नाराज होने का कोई सवाल पैदा नहीं होता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ प्रीतम मुंडे को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने पर विचार किया जा रहा था। उनकी तरह ही, हिना गावित के नाम पर भी विचार हो रहा था। प्रीतम मेहनती और वफादार पार्टी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बीड से रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज की, वह इस वजह से नहीं कि वह गोपीनाथ मुंडे की बेटी हैं बल्कि इस वह एक योग्य उम्मीदवार हैं। पार्टी सर्वोच्च सच है। मेरे नाराज होने का कोई सवाल नहीं है।’’

शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में शुक्रवार का आरोप लगाया गया कि गोपीनाथ की छांव में बड़े हुए भागवत कराड को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने का मकसद पंकजा मुंडे का राजनीतिक करियर खत्म करना है।

बृहस्पतिवार को जब भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस से पूछा गया कि प्रीतम मुंडे के मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने से पंकजा मुंडे के गुस्से में होने की खबरें हैं तो पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आपको किसने बताया कि वे गुस्सा हैं? अफवाह न फैलाएं और उनकी छवि खराब न करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं