लाइव न्यूज़ :

उत्तर कर्नाटक में भूकंप के झटकों की वजह ‘हाइड्रो सिस्मीसिटी’

By भाषा | Updated: October 15, 2021 16:53 IST

Open in App

बेंगलुरु, 15 अक्टूबर उत्तर कर्नाटक के बीदर और कलबुर्गी जिलों में झटकों की श्रृंखला वास्तव में ‘हाइड्रो- सिस्मीसिटी’ (भूमि के अंदर जलीय दबाव की परिघटना) की घटना है जो मानसून के बाद होती है। यह खुलासा एनजीआरआई के शुरुआती अध्ययन में हुआ है।

कर्नाटक के राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आयुक्त मनोज राजन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से शुक्रवार को बताया, ‘‘ हमने राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान (एनजीआरआई) से कलबुर्गी और विजयपुरा इलाके में धरती में महसूस किए जा रहे हल्के कंपन का विस्तृत विश्लेषण करने को कहा था।’’

उन्होंने बताया, ‘‘शुरुआती अध्ययन से संकेत मिला है कि धरती में इस प्रकार के हल्के कंपन सामान्यत: मानसून के बाद महसूस होते हैं। इस परिघटना को हाइड्रो सिस्मीसिटी कहते हैं जो भारी बारिश के बाद होती है। ’’

राजन ने बताया कि भूपर्टी के भीतर दरारें होती हैं और बारिश की वजह से भूजल बेसिन में जल स्तर बढ़ने से जलीय गतिविधियों में वृद्धि होने लगती है और धरती में दबाव बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि इससे धरती में हल्का कंपन महसूस होता है और कुछ मामलों में इसके साथ आवाजें भी आती हैं।

अधिकारी ने बताया, ‘‘ऐसा उथले भूकंप की वजह से होता है जिसमें सतह पर उच्च बारंबरता की तरंगे उठती हैं। इस तरह की भूकंपीय गतिविधि सामान्य है और इससे चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि यह बड़े भूकंप में तब्दील नहीं होता।’’

राजन ने बताया कि एनजीआरआई वैज्ञानिकों की दो टीम आगामी दो दिन में इलाके में भेज रही है ताकि जमीनी स्थिति का आकलन किया जा सके।

गौरतलब है कि बीदर जिले के बासवकल्याण गांव और कलबुर्गी के चिंचोली गांव के लोगों ने एक अक्टूबर से 12 अक्टूबर के बीच रिक्टर पैमाने पर 2.5 से चार तीव्रता के कम से कम छह झटके महसूस किए हैं। इससे घबराए ग्रामीण बड़े भूकंप की आशंका की वजह से खुले में राते बिता रहे हैं जबकि कुछ स्थिति समान्य होने तक दूसरे स्थानों पर चले गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान