लाइव न्यूज़ :

हैदरपोरा मुठभेड़: फारूक अब्दुल्ला ने नागरिकों के शव सौंपने के लिए उपराज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की

By भाषा | Updated: November 17, 2021 17:43 IST

Open in App

श्रीनगर, 17 नवंबर नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने हैदरपोरा में हुई मुठभेड़ में मारे गए दो नागरिकों के शव सौंपे जाने के लिए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से हस्तक्षेप करने की बुधवार को मांग की।

पुलिस ने शवों को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में दफनाया ताकि ‘‘कानून-व्यवस्था की समस्या से बचा जा सके।’’

नेकां ने एक ट्वीट में कहा कि उसके पार्टी अध्यक्ष और सांसद फारूक अब्दुल्ला ने सिन्हा से बात की है और मुठभेड़ में नागरिकों के मारे जाने की निष्पक्ष जांच की अपनी मांग को दोहराया है। पार्टी ने कहा, ‘‘उन्होंने शवों को उनके परिजनों को सौंपने के लिए उपराज्यपाल के हस्तक्षेप की भी मांग की।’’

नेकां ने कहा कि उपराज्यपाल ने अब्दुल्ला को पीड़ित परिवारों की मांगों पर गौर करने का आश्वासन दिया है।

गौरतलब है कि सोमवार को हैदरपोरा में हुई मुठभेड़ में मारे गए चार लोगों में दो नागरिक भी शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि ये दोनों आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी में मारे गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?