लाइव न्यूज़ :

हैदरपोरा मुठभेड़: परिजनों, अधिकार कार्यकर्ताओं की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

By भाषा | Updated: December 20, 2021 18:42 IST

Open in App

श्रीनगर, 20 दिसंबर अधिकार कार्यकर्ताओं और पिछले महीने हैदरपोरा मुठभेड़ में मारे गए तीन व्यक्तियों के रिश्तेदारों ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन से घटना की मजिस्ट्रेट जांच की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है।

मारे गए तीन व्यक्तियों में से एक मोहम्मद अल्ताफ भट के भाई ने सोमवार को कहा, ‘‘सरकार को फर्जी मुठभेड़ में मारे गए व्यक्तियों के मामले की मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिए एक महीने से अधिक समय हो गया है। हमें परिणाम जानने का अधिकार है।’’

भट, मुदसिर गुल और अमीर मागरे 15 नवंबर को मारे गए थे, जिसे पुलिस ने आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ कहा था। मारे गए व्यक्तियों के परिजनों ने इसे ‘नृशंस हत्या’ करार दिया था।

पुलिस ने तीनों को कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में दफना दिया था, लेकिन भट और गुल के शव तीन दिन बाद उनके परिवारों को वापस कर दिए गए थे।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 18 नवंबर को इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए थे।

जिलाधिकारी एजाज असद ने तत्काल अतिरिक्त जिलाधिकारी खुर्शीद अहमद शाह को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए 15 दिन के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिये थे।

रिपोर्ट की स्थिति पर प्रतिक्रिया के लिए असद और शाह को कॉल किये गए और संदेश भेजे गए लेकिन उनका कोई जवाब नहीं मिला।

आरटीआई कार्यकर्ता राजा मुजफ्फर ने सरकार से रिपोर्ट को लेकर सवाल किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अब एक महीने से अधिक हो गया है। मजिस्ट्रेट जांच रिपोर्ट कहां है?’’

कार्यकर्ता ने उपराज्यपाल सिन्हा के उस ट्वीट का स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किया जिसमें उन्होंने जांच के आदेश दिए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन