लाइव न्यूज़ :

हैदरपोरा मुठभेड़: माकपा ने शव परिजन को सौंपे जाने की मांग उठाने के लिए आमजन से आगे आने की अपील की

By भाषा | Updated: November 22, 2021 19:37 IST

Open in App

जम्मू, 22 नवंबर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की जम्मू-कश्मीर इकाई ने सोमवार को रामबन एवं आसपास के नागरिक समाज से आगे आकर हैदरपोरा मुठभेड़ में मारे गए तीसरे व्यक्ति आमिर मागरे का शव परिजन को सौंपे जाने की मांग का समर्थन करने की अपील की। परिजन ने दावा किया है कि पिछले सप्ताह हैदरपोरा मुठभेड़ में जान गंवाने वाला मागरे निर्दोष था।

माकपा श्रीनगर में हुई इस विवादास्पद मुठभेड़ की न्यायिक जांच कराए जाने और मागरे का शव परिजन को सौंपे जाने को लेकर दबाव बना रही है। मागरे उन चार लोगों में शामिल था, जोकि 15 नवंबर को हुइ्र मुठभेड़ में मारे गए थे।

पुलिस के मुताबिक, मागरे एक आतंकवादी था जोकि अपने दो पाकिस्तानी सहयोगियों और दो अन्य के साथ मारा गया। करीब 15 साल पहले अपने गांव में एक आतंकी को मार गिराने वाले मागरे के पिता लतीफ ने पुलिस के दावे को खारिज किया है।

माकपा के जम्मू क्षेत्र के सचिव श्याम प्रसाद केसर ने यहां एक बयान में कहा, '' रामबन और आसपास के अन्य इलाकों के नागरिक समाज को आगे आकर निर्दोष मागरे का शव वापस लौटाए जाने की मांग करनी चाहिए जोकि अपने परिवार के लिए आजीविका कमाने के वास्ते श्रीनगर में रह रहा था।''

मागरे का शव बिना देरी परिजन को वापस किए जाने का प्रशासन से अनुरोध करते हुए केसर ने कहा कि तीन आम नागरिकों की मौत के मामले में न्यायिक जांच का आदेश दिया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी