लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद के इंजीनियर ने जीता वर्ल्ड क्विजिंग चैम्पियनशिप

By भाषा | Updated: December 12, 2020 12:42 IST

Open in App

हैदराबाद, 12 दिसंबर हैदराबाद के रहने वाले 43 वर्षीय इंजीनियर ने प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता ‘वर्ल्ड क्विजिंग चैम्पियनशिप -2020’ जीता है। इस प्रतियोगिता में कुल 668 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

आईआईटी- मद्रास से स्नातक और आईआईएम- अहमदाबाद से परास्नातक करने वाले और वर्तमान में सिंगापुर स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत रविकांत अवा ने हाल में यह शीर्ष सम्मान प्राप्त किया है। यह जानकारी उनके पिता और के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एपीवीएन सरमा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दी।

इस प्रतियोगिता का आयोजन इंटरनेशनल क्विजिंग एसोसिएशन (आईक्यूए) ने कराया था। इस साल प्रतियोगिता में दो घंटे की परीक्षा ली गई जिसमें विज्ञान, इतिहास,खेल, कला और संस्कृति सहित कुल आठ क्षेत्रों से 240 प्रश्न पूछे गए।

तेलंगाना के राज्यपाल के सलाहकार पद पर कार्यरत सरमा ने बताया कि अवा ने 159 अंक प्राप्त कर यह सम्मान हासिल किया।

उन्होंने बताया कि अवा पिछले 25 साल से क्विज प्रतियोगिताओं में सक्रिय हैं और वर्ष 2018 और 2019 में एशिया-प्रशांत क्षेत्र के डब्ल्यूक्यूसी प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया