लाइव न्यूज़ :

हैदराबादः कॉलेज कैंपस में शॉर्ट कुर्ती और स्लीवलेस ड्रेस पर बैन, विरोध में सड़क पर उतरी छात्राएं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 16, 2019 14:00 IST

प्रदर्शनकारी छात्राओं के हाथों में बैनर और तख्ती दिखाई दी जिसमें 'My Kurti My Choice' और 'Say No to Long Kurti' जैसे नारे लिखे हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देआदेश जारी किया है कि कॉलेज में लड़कियों को लॉन्ग कुर्ती पहनकर आना है। छात्राओं ने सोमवार को सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।

हैदराबाद के सेंट फ्रांसिस गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने सोमवार को सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्राओं के हाथों में बैनर और तख्ती दिखाई दी जिसमें 'My Kurti My Choice' और 'Say No to Long Kurti' जैसे नारे लिखे हुए थे।

दरअसल, कॉलेज प्रशासन ने आदेश जारी किया है कि कॉलेज में लड़कियों को लॉन्ग कुर्ती पहनकर आना है। साथ ही शॉर्ट्स, स्लीवलेस और अन्य ऐसी ड्रेस पहनकर कैंपस आने पर बैन लगा दिया गया है।

नए नियम को लेकर छात्राओं का कहना है कि ऐसे वक्त में जब हम महिला सशक्तीकरण के बारे में बात की जा रही है तो इस तरह का फरमान जारी करना अभियान के खिलाफ है।

नए ड्रेस कोड का कड़ाई से पालन करने के लिए कॉलेज में महिला सुरक्षा गार्ड तैनात की गई है। वह छात्राओं की कुर्तियां खींचकर मापती हैं। अगर पालन नहीं होता तो छात्राओं को क्लास नहीं करने दिया जाता। इस तुगलकी फरमान के खिलाफ छात्राओं ने सोमवार से पदर्शन करने का फैसला किया था।

टॅग्स :हैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी