लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद रेप केस: आरोपियों के एनकाउंटर पर मायावती ने कहा, 'यूपी और दिल्ली पुलिस भी लें हैदराबाद पुलिस से प्रेरणा'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 6, 2019 09:54 IST

Mayawati on Rape accused encounter: बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने कहा, यूपी और दिल्ली पुलिस भी लें हैदराबाद पुलिस से सीख

Open in App
ठळक मुद्देमायावती ने कहा हैदराबाद पुलिस से प्रेरणा लें दिल्ली और यूपी पुलिसमायावती ने कहा कि यूपी में जंगल राज है, महिलाओं के खिलाफ बढ़ा है अपराध

हैदराबादरेप मामले के चारों आरोपियों को शुक्रवार तड़के हैदराबाद पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। हैदराबाद रेप के चारों आरोपियों को एनकाउंटर में मारे जाने की घटना पर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने कहा है कि उत्तर प्रदेश और दिल्ली पुलिस को भी हैदराबाद पुलिस से प्रेरणा लेनी चाहिए।

एएनआई के मुताबिक, मायावती ने कहा, 'उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार सो रही है। यहां (उत्तर प्रदेश) की और दिल्ली की पुलिस को भी हैदराबाद पुलिस से प्रेरणा लेनी चाहिए, लेकिन दुर्भाग्य से यहां अपराधियों के साथ राज्य के मेहमानों की तरह व्यवहार किया जाता है, यूपी में अब जंगल राज है।'

हैदराबाद पुलिस ने रेप के चारों आरोपियों को एनकाउंटर में मारा 

हैदराबाद पुलिस ने डॉक्टर से रेप केस के चारों आरोपियों को शुक्रवार सुबह एक एनकाउंटर में मार गिराया। 

इस घटना के बारे में शमशाबाद के डीसीपी प्रकाश रेड्डी ने एएनआई से कहा, साइबराबाद पुलिस चारों आरोपियों को क्राइम स्पॉट पर री-कंस्ट्रक्शन के लिए ले गई थी, जहां आरोपियों ने हथियार छीनकर पुलिस पर फायरिंग करने की।

इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें ये चारों आरोपी मारे गए। पुलिस के मुताबिक इस घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। 

टॅग्स :मायावतीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)उत्तर प्रदेशहैदराबादरेपदिल्लीहैदराबाद रेप केसक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया