लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद रेप और मर्डर केस: जघन्य अपराध से एनकाउंटर तक, जानिए कब क्या हुआ

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 6, 2019 11:04 IST

Hyderabad rape-murder case: पुलिस ने हैदराबाद रेप केस के चारों आरोपियों को एनकाउंटर में मार गिराया, जानिए इस घटना की पूरी टाइमलाइन

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद रेप केस के चारों आरोपी पुलिस के साथ एनकाउंटर में मारे गए इन आरोपियों ने हैदराबाद में एक महिला डॉक्टर से रेप के बाद कर दी थी उसकी हत्या

हैदराबाद में डॉक्टर से रेप और हत्या के चारों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार सुबह पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर दिया। पुलिस के मुताबिक, वह इन आरोपियों को क्राइम स्थल पर ले गई, जहां उन्होंने पुलिस के हथियार छीनकर उन पर फायरिंग करने की कोशिश की, इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में ये चारों मारे गए। 

इस जघन्य अपराध के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश था और सड़क से संसद तक इसका विरोध किया गया था। आइए जानें पूरे देश को हिलाकर रख देने वाली इस घटना में अब तक क्या हुआ।

27 नवंबर: हैदराबाद की एक 25 वर्षीय महिला डॉक्टर टोडुनवल्ली टोल प्लाजा से लापता हुई। 

28 नवंबर: महिला डॉक्टर का जला हुआ शव शादनगर के चेत्तानपल्ली के पास हुआ बरामद। मृतका के पिता ने की शव की पहचान।

29 नवंबर: पुलिस ने डॉक्टर से रेप और हत्या के आरोप में 20 से 24 वर्ष की उम्र के चार लोगों-मो.आरिफ, जोलू नवीन, जोलू सोनू और चेन्नाकेशावुलु को गिरफ्तार किया। पूरे देश में इस घटना के विरोध में व्यापक प्रदर्शन शुरू हुए।

29 नवंबर: साइबराबाद के पुलिस कमिश्‍नर वीसी सज्‍जनार के मुताबिक, आरोपियों ने एक साजिश के तहत योजना बनाकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने जानबूझकर महिला की स्कूटी पंक्चर की और फिर मदद के बहाने सुनसान जगह पर ले जाकर रेप को अंजाम दिया और फिर उसकी हत्या करके शव जला दिया। पुलिस को शादनदार अंडरपास के नीचे पीड़िता का जला हुआ शव बराबम होने के बाद पहला सुराग एक मैकेनिक से मिला।

30 नवंबर: चारों आरोपियों को स्थानीय मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। आरोपियों को हैदराबाद के चलारपल्ली सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया।

1 दिसंबर: डॉक्टर से रेप और हत्या मामले के लिए मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने फास्ट-ट्रैक अदालत गठन का दिया आदेश।

1 दिसंबर: साइबराबाद पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने इस मामले में ढिलाई बरतने वाले तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया।

2 दिसंबर: साइबराबाद पुलिस ने शादनगर कोर्ट में चारों आरोपियों की कस्टडी मांगने के लिए याचिका दायर की।

2 दिसंबर: हैदराबाद डॉक्टर से रेप और हत्या का मामला संसद में उठा।

3 दिसंबर: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने हैदरबाद रेप और देश भर में रेप के दोषियों को छह महीने के अंदर मौत की सजा की मांग करते हुए शुरू किया आमरण अनशन

4 दिसंबर: शादनगर कोर्ट ने चारों आरोपियों को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा।

5 दिसंबर: साइबराबाद पुलिस की एक विशेष जांच टीम ने आगे की जांच के लिए आरोपियों की पुलिस कस्टडी ली।

6 दिसंबर: चारों आरोपियों को पुलिस ने चेत्तानपल्ली के पास हथियार छीनकर भागने की कोशिश के बाद हुए एनकाउंटर में मार गिराया। 

टॅग्स :हैदराबाद रेप केसहैदराबादरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया