लाइव न्यूज़ :

Hyderabad Rains: अलर्ट जारी, 70 लोगों की मौत, अगले दो दिनों में भारी बारिश, तेलंगाना सरकार ने कहा-राहत शिविरों में चले जाएं

By भाषा | Updated: October 19, 2020 18:41 IST

भारी बारिश के मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर निचले क्षेत्रों में रह रहे लोगों से अपील की है कि वह राहत शिविरों में चले जाएं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शहर में 1908 के बाद दूसरी बार रिकॉर्ड भारी बारिश हुई जिससे राज्य सराकर को निचले क्षेत्रों में रहनेवाले करीब 37,000 लोगों को राहत शिविरों में भेजना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) और इसके पड़ोसी इलाकों में 33 लोगों की मौत हो गई तथा और आसपास के जिलों में 37 लोगों की मौत हुई। मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि लोगों को सुरक्षित रखने क लिए हर संभव कोशिश की जाएगी। जीएचएमसी ने जिन 33 लोगों की जान गई, उनमें से 29 के परिजन को मुआवजा राशि दी गई है।

हैदराबादःतेलंगाना के मंत्री के टी रामा राव ने सोमवार को बताया कि पिछले एक सप्ताह में राज्य में बारिश से संबंधित घटनाओं में 70 लोगों की मौत हुई है।

उन्होंने अगले दो दिनों में भारी बारिश के मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर निचले क्षेत्रों में रह रहे लोगों से अपील की है कि वह राहत शिविरों में चले जाएं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शहर में 1908 के बाद दूसरी बार रिकॉर्ड भारी बारिश हुई जिससे राज्य सराकर को निचले क्षेत्रों में रहनेवाले करीब 37,000 लोगों को राहत शिविरों में भेजना पड़ा।

मंत्री के अनुसार ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) और इसके पड़ोसी इलाकों में 33 लोगों की मौत हो गई तथा और आसपास के जिलों में 37 लोगों की मौत हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर भारी बारिश की चेतावनी के बाद उन्होंने निचले क्षेत्रों में रहनेवाले लोगों से अपील की है कि वे या तो सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं या फिर सरकारी राहत शिविरों में शरण लें।

मंत्री ने कहा कि अगले दो दिनों में हजारों लोगों को शिविरों में भेजा जाएगा। मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि लोगों को सुरक्षित रखने क लिए हर संभव कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि जीएचएमसी ने जिन 33 लोगों की जान गई, उनमें से 29 के परिजन को मुआवजा राशि दी गई है।

हालांकि राज्य सरकार ने 15 अक्टूबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा था कि बारिश संबंधी घटनाओं में 50 लोगों की मौत हुई है। तेलंगाना सरकार ने कहा है कि प्राथमिक अनुमान के अनुसार बारिश और बाढ़ से 5,000 करोड़ रुपये की क्षति हुई है। इस संबंध में पूछे गए एक सवाल पर राव ने कहा कि एक अंतरिम रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी गई है और सहायता के लिए 1,380 करोड़ रुपये की मांग की गई है। हालांकि अभी केंद्र से इस पर प्रतिक्रिया नहीं आई है और वह सकारात्मक प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा कर रहे हैं। 

टॅग्स :तेलंगानाबाढ़के चंद्रशेखर रावहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा