ऐप के जरिये कर्ज के मामलों में हैदराबाद पुलिस ने चीनी नागरिक समेत दो और लोग गिरफ्तार किए

By भाषा | Updated: December 30, 2020 22:23 IST2020-12-30T22:23:31+5:302020-12-30T22:23:31+5:30

Hyderabad police arrested two more people, including Chinese citizen, in debt cases through the app | ऐप के जरिये कर्ज के मामलों में हैदराबाद पुलिस ने चीनी नागरिक समेत दो और लोग गिरफ्तार किए

ऐप के जरिये कर्ज के मामलों में हैदराबाद पुलिस ने चीनी नागरिक समेत दो और लोग गिरफ्तार किए

हैदराबाद, 30 दिसंबर तेलंगाना में ऐप के जरिये तत्काल कर्ज प्रदान करने वालों पर भुगतान को लेकर बकायेदारों को परेशान करने के मामलों से जुड़ी जांच के दौरान हैदराबाद पुलिस ने बुधवार को चीनी नागरिक समेत दो और लोगों को गिरफ्तार किया।

इसके साथ ही हैदराबाद पुलिस द्वारा दर्ज किए गए 27 मामलों में 16 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

हैदराबाद पुलिस की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि वित्तीय लेन-देन की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि अब तक लगभग 21,000 करोड़ रुपये के 1.4 करोड़ लेन-देन हुए हैं।

22 दिसंबर को, हैदराबाद पुलिस ने कहा था कि उसने गुड़गांव, हरियाणा और हैदराबाद में स्थित पांच कॉल सेंटरों के 11 लोगों को गिरफ्तार किया, जिन्हें ऋण बकाएदारों से पैसा वसूलने के लिए उन्हें परेशान करने और धमकाने के लिए रखा गया था।

चार कंपनियों की ओर से ये कॉल सेंटर चलाए जा रहे थे।

साइबर अपराध पुलिस स्टेशन यहां कथित रूप से अनधिकृत ऋण ऐप द्वारा ऋण जारी करने और अपने कॉल सेंटरों के माध्यम से ऐप चलाने वाली कंपनियों द्वारा ऋण लेने वालों के उत्पीड़न से संबंधित 27 मामलों की जांच कर रहा है।

पुलिस ने बताया कि बुधवार को, 27 वर्षीय चीनी नागरिक को दिल्ली हवाई अड्डे पर रोका गया जब वह देश से भागने की कोशिश कर रहा था, वह इन लोन ऐप के संचालन का प्रमुख था।

पुलिस ने बताया कि आंध्र प्रदेश के कुर्नूल जिले के एक और व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया, जो कॉल सेंटरों के संचालन में अहम भूमिका निभाता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Hyderabad police arrested two more people, including Chinese citizen, in debt cases through the app

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे