लाइव न्यूज़ :

आठवीं कक्षा के छात्र ने किया कमाल, नीम का पेड़ काटे जाने पर वन विभाग को दी सूचना, दोषी को भरना पड़ा 62075 रु जुर्माना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2021 15:28 IST

वन विभाग के अधिकारियों ने भी एक जागरूक नागरिक का फर्ज निभाते हुए इस बच्चे के पेड़ काटे जाने की सूचना देने के लिए उसकी सराहना की।

Open in App
ठळक मुद्देवन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति ने पेड़ को इसलिए काट दिया।उसके नए मकान के निर्माण में अड़चन आ रही थी।आठवीं कक्षा के छात्र ने सुबह पेड़ काटे जाने की सूचना वन विभाग को टोल फ्री नंबर पर दी।

हैदराबादःतेलंगाना के हैदराबाद में आठवीं कक्षा के छात्र ने कमाल कर दिया। एक शख्स मकान बनाने के लिए नीम का पेड़ काट रहा था। छात्र ने वन विभाग को सूचना दे दी। 

अपने मकान के पास नीम का एक पेड़ काटे जाने के बारे में एक छात्र द्वारा सूचना दिए जाने के बाद वन विभाग ने पेड़ काटने वाले व्यक्ति पर सोमवार को 62,075 रुपये का जुर्माना लगाया। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति ने पेड़ को इसलिए काट दिया क्योंकि उसका कहना था कि इसके कारण उसके नए मकान के निर्माण में अड़चन आ रही थी।

आठवीं कक्षा के छात्र ने सुबह पेड़ काटे जाने की सूचना वन विभाग को टोल फ्री नंबर पर दी। उसने खुद को ‘ग्रीन ब्रिगेडियर’ बताया और पेड़ काटने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। अधिकारी तुरंत हरकत में आए और जांच से पता चला कि व्यक्ति ने पेड़ काटने से पहले इसकी अनुमति नहीं ली थी। व्यक्ति पर 62,075 रुपये का जुर्माना लगाया गया जिसे उसने अदा कर दिया। वन विभाग के अधिकारियों ने पेड़ काटे जाने की सूचना देने के लिए लड़के की सराहना की।

चंडीगढ़ में अज्ञात व्यक्ति ने बैंक से बंदूक की नोंक पर 10 लाख रु लूटे

चंडीगढ़ यहां एक अज्ञात व्यक्ति ने सोमवार को चंडीगढ़ राज्य सहकारी बैंक से बंदूक की नोंक पर लगभग 10 लाख रुपये लूट लिए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह घटना यहां सेक्टर 61 स्थित बैंक शाखा में हुई।

सेक्टर 61 स्थित पुलिस चौकी के प्रभारी उप-निरीक्षक कुलदीप सिंह ने कहा, "एक अज्ञात व्यक्ति बैंक में घुसा और बंदूक की नोक पर लगभग 10 लाख रुपये नकद लूट लिए।" उन्होंने बताया कि हालांकि सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे लेकिन उन्हें अभी तक कोई फुटेज नहीं मिला है। उन्होंने कहा, "हमने एक मामला दर्ज किया है और आगे की जांच चल रही है।" बैंक पुलिस चौकी के करीब ही स्थित है।

टॅग्स :हैदराबादतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता