लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद मादक पदार्थ मामला : अभिनेत्री मुमैत खान ईडी के सामने पेश हुईं

By भाषा | Updated: September 15, 2021 13:24 IST

Open in App

हैदराबाद, 15 सितंबर अभिनेत्री मुमैत खान मादक पदार्थ रैकेट से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के तहत बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुईं। इस मादक पदार्थ रैकेट का भंडाफोड़ 2017 में हुआ था।

मुमैत तेलुगु फिल्म उद्योग (टॉलीवुड) से जुड़ी आठवीं हस्ती हैं जो इस संबंध में ईडी के समक्ष पेश हुईं हैं। जांच एजेंसी ने निर्देशकों एवं कलाकारों समेत अब तक 10 शख्सयितों को तलब किया है।

इस साल 31 अगस्त से लेकर अब तक प्रख्यात फिल्मकार पुरी जगन्नाध, अभिनेत्री चरमी कौर और रकुल प्रीत सिंह, अभिनेता राणा डग्गुबती, रवि तेजा और पी नवदीप केंद्रीय जांच एजेंसी के समक्ष पेश हो चुके हैं।

तेलुगु फिल्मों के अलावा मुमैत हिंदी, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी नजर आईं हैं।

दो जुलाई, 2017 को तेलंगाना के निषेध और उत्पाद शुल्क विभाग ने एलएसडी और एमडीएमए जैसे मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में संगीतकार केल्विन मैस्करेनहास सहित तीन सदस्यीय गिरोह को गिरफ्तार करके मादक पदार्थ रैकेट का भंडाफोड़ किया था।

ईडी ने हाल में केल्विन से भी पूछताछ की थी। इसके बाद मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े कई मामले दर्ज किए गए और एक अमेरिकी नागरिक समेत करीब 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार किया गया अमेरिकी नागरिक पूर्व में एरोस्पेस इंजीनियर था और नासा के साथ काम कर चुका था। इसके अलावा सात बीटेक डिग्री धारक भी इसमें शामिल थे।

मादक पदार्थ रैकेट के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ के दौरान टॉलीवुड की कुछ हस्तियों के नाम सामने आए।

जांचकर्ताओं को संदेह था कि गिरोह के ग्राहकों में फिल्मी हस्तियां, बहुराष्ट्रीय कंपनियों के कर्मचारी, स्कूल और कॉलेज के छात्र शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित