लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद निकाय चुनाव: धुआंधार प्रचार, मतदान सिर्फ 46.55 प्रतिशत

By भाषा | Updated: December 2, 2020 19:06 IST

Open in App

हैदराबाद, दो दिसंबर ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के चुनाव के लिए धुआंधार प्रचार और तेलंगाना सरकार, राज्य निर्वाचन आयोग तथा हस्तियों की ओर से लोगों से अधिक से अधिक संख्या में वोट डालने का आग्रह किए जाने के बावजूद मतदान का प्रतिशत काफी कम रहा और 74.44 लाख मतदाओं में से केवल 46.55 प्रतिशत मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

जीएचएमसी के 150 वार्डों के लिए एक दिसंबर को चुनाव हुआ था। मतगणना शुक्रवार को होगी।

तेलंगाना राज्य निर्वाचन आयोग ने मतपत्र में भाकपा की जगह माकपा का चुनाव चिह्न पाए जाने के बाद वार्ड नंबर 26 के सभी 69 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का आदेश दिया है।

आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार आरसी पुरम में सर्वाधिक 67.71 प्रतिशत मतदान हुआ तथा यूसुफगुडा में सबसे कम 32.99 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस), विपक्षी भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबले वाले इस चुनाव में 1,122 उम्मीदवार मैदान में थे।

केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता जी किशन रेड्डी ने कम मतदान प्रतिशत के लिए टीआरएस की निन्दा करते हुए मंगलवार को कहा था कि उसका सिर शर्म से झुक जाना चाहिए।

निकाय चुनाव में धुआंधार प्रचार हुआ और भाजपा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, स्मृति ईरानी और भाजयुमो अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या जैसे अपने नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए भेजकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

टीआरएस के प्रचार अभियान की कमान पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं नगर प्रशासन मंत्री केटी रामा राव के हाथों में रही। पार्टी अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने भी एक जनसभा को संबोधित किया।

असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई अकबरुद्दीन ने एआईएमआईएम के प्रचार अभियान का नेतृत्व किया।

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद उत्तम कुमार रेड्डी तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस के लिए प्रचार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र