लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद नगर निगम चुनाव: भाजपा के संबित पात्रा ने एआईएमआईएम पर हमला किया

By भाषा | Updated: November 28, 2020 18:57 IST

Open in App

हैदराबाद, 28 नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता संबित पात्रा ने शनिवार को कहा कि हैदराबाद के लोगों को एक दिसंबर को हो रहे नगर निगम के चुनाव में यह तय करना होगा कि वे विकासोन्मुखी भाजपा का महापौर चाहते हैं या विभाजनकारी राजनीत करने वाली एआईएमआईएम का महापौर।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हैदराबाद के लोगों को यह चुनना होगा कि किसका महापौर बनने जा रहा है? यह भाजपा का महापौर होगा या एमआईएम (आईएमआईएम) का ? भाजपा का विकासोन्मुखी महापौर या एमआईएम का सांप्रदायिक राजनीति, विभाजनकारी राजनीति वाला महापौर, क्योंकि यह पार्टी बहिष्कार की राजनीति करती है।’’

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब टीआरएस के लिए मतदान करना है जबकि टीआरए के लिए वोट का मतलब एआईएमआईएम के लिए मतदान है।

वृहद हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के चुनाव के सिलसिले में अपनी पार्टी की ओर से यहां संवाददाता सम्मेलन में पात्रा ने कहा कि भाजपा वृहद हैदराबाद नगर निगम का चुनाव लड़ रही है जबकि ‘‘परिवार एवं मित्र ‘‘ (उनका इशारा टीआरएस और एआईएमआईएम की ओर था) एफएफएमसी प्राइवेट लिमिटेड यानी परिवार, मित्र प्राइवेट लिमिटेड के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

टीआरएस और एआईएमआईएम के बीच कोई गठबंधन नहीं होने के टीआरएस ने नेताओं की टिप्पणी पर उन्होंने याद दिलाया कि टीआरएस ने 2019 में लोकसभा के चुनाव में 17 में से 16 सीट रखी थी और हैदराबाद की सीट एआईएमआई के लिए छोड़ी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग