लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में हैदराबाद के व्यक्ति की हत्या, परिवार ने सरकार से मांगी मदद

By भाषा | Updated: November 3, 2020 17:42 IST

Open in App

हैदराबाद, तीन नवंबर हैदराबाद के 37 वर्षीय एक व्यक्ति की रविवार रात अमेरिका के जॉर्जिया में कथित तौर पर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने मंगलवार को कहा कि चांचलगुडा इलाके के मोहम्मद आरिफ मोहिउद्दीन की जॉर्जिया में कुछ लोगों ने चाकू मार कर हत्या कर दी। मोहिउद्दीन वहां किराने की दुकान चलाते थे।

विदेश मंत्री एस जयशंकर को संबोधित पत्र में मोहिउद्दीन की पत्नी ने उनसे अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास से हत्या के कारणों की जांच करने के लिए कहने का अनुरोध किया।

उन्होंने हैदराबाद में अमेरीकी वाणिज्य दूतावास के माध्यम से आपात वीजा जारी कराने का भी अनुरोध किया ताकि वो अपने ससुर के साथ पति के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए जॉर्जिया जा सकें।

मोहिउद्दीन की पत्नी के मुताबिक, वह पिछले 10 साल से अमेरिका में थे और करीब 10 महीने पहले ही हैदराबाद आए थे।

महिला ने पत्र में कहा, “मोहिउद्दीन जॉर्जिया में किराने की दुकान चलाते थे और उनके व्यावसायिक साझेदार के साथ कुछ मतभेद चल रहे थे।

उन्होंने आगे बताया कि रविवार रात को उसने फोन पर उससे बात की थी।

उन्होंने कहा, “उन्होंने मुझसे कहा था कि वह घर पहुंचकर मुझे वापस फोन करेंगे लेकिन बाद में उन्होंने फोन नहीं किया और न ही मेरा फोन उठाया। फिर मैंने अपनी रिश्तेदार को फोन किया और जॉर्जिया में उनके दोस्तों के जरिए मुझे पता चला कि मेरे पति की हत्या कर दी गई है और पुलिस ने उनके शव को अस्पताल में भेज दिया है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह