हैदराबाद: बीजेपी विधायक के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाओं को भड़काने का लगा आरोप
By पल्लवी कुमारी | Updated: March 28, 2018 14:03 IST2018-03-28T14:01:18+5:302018-03-28T14:03:36+5:30
इससे पहले भी बीजेपी विधायक राजा सिंह ने राम मंदिर निर्माण को लेकर भी विवादित बयान दिया था। राजा सिंह ने कहा था कि जो लोग राम मंदिर बनाए जाने का विरोध करते हैं, हम उनका सिर काट देंगे।

हैदराबाद: बीजेपी विधायक के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाओं को भड़काने का लगा आरोप
हैदराबाद, 28 मार्च; भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक राजा सिंह पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई है। इन्होंने मुस्लिमों को लेकर विवादित बयान दिया है। राजा सिंह पर आरोप है कि उन्होंने तेलंगाना में मुस्लमानों के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिया है। राजा सिंह पर रीन बाजार पुलिस थाने में मामला दर्ज है।
मामले में सर्कल इंस्पेक्टर के मुताबिक राजा सिंह के खिलाफ पार्टी के कार्यकर्ता इकबाल ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा था कि राजा सिंह का एक वीडियो है, जिसमें देखा गया है कि वह मुस्लिम धर्म की भावनाएं भड़का रहे हैं। उन्होंने दो धर्मों के बीच धार्मिक गतिरोध बढ़ाने का काम किया है।
Case registered against #BJP MLA for hurting religious sentiments
— ANI Digital (@ani_digital) March 28, 2018
Read @ANI stories | https://t.co/9p54QfODvlpic.twitter.com/ixAHyUcpUo
सर्कल इंस्पेक्टर के मुताबिक राजा सिंह पर आईपीसी की धारा के तहत 295-A, 153-B, 505 और 298 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच चल रही
बता दें कि इससे पहले भी राजा सिंह ने राम मंदिर निर्माण को लेकर भी विवादित बयान दिया था। राजा सिंह ने कहा था कि जो लोग राम मंदिर बनाए जाने का विरोध करते हैं, हम उनका सिर काट देंगे। हालांकि राजा सिंह ने इस बयान की सफाई में कहा था कि मेरा यह बयान उनके लिए था , जो यह कहते हैं कि राम मंदिर का निर्माण हुआ तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।