लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद एनकाउंटर पर बोले रेप पीड़िता के पड़ोसी, पुलिस ने अच्छा काम किया, न्याय हुआ है

By भाषा | Updated: December 6, 2019 19:44 IST

हैदराबाद एनकाउंटरः पीड़िता की कॉलोनी के लोगों ने एक दिसम्बर को नेताओं एवं अन्य लोगों को वहां से लौटा दिया था जो उसके परिवार से मिलकर संवेदना जता रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देबलात्कार के बाद हत्या की शिकार बनी महिला पशु चिकित्सक के पड़ोसियों ने पुलिस ‘‘मुठभेड़’’ में चारों आरोपियों के मारे जाने के बाद शुक्रवार को यहां कहा कि न्याय हुआ है। कुछ पड़ोसियों ने कहा कि पुलिस के इस कार्रवाई से इस तरह का अपराध करने वाले लोगों में भय व्याप्त होगा।

बलात्कार के बाद हत्या की शिकार बनी महिला पशु चिकित्सक के पड़ोसियों ने पुलिस ‘‘मुठभेड़’’ में चारों आरोपियों के मारे जाने के बाद शुक्रवार को यहां कहा कि न्याय हुआ है। कुछ पड़ोसियों ने कहा कि पुलिस के इस कार्रवाई से इस तरह का अपराध करने वाले लोगों में भय व्याप्त होगा। एक महिला पड़ोसी ने भी पुलिस की प्रशंसा करते हुए कहा कि चारों आरोपियों को ‘‘मारकर’’ उन्होंने ‘‘सही और अच्छा’’ काम किया है।महिला ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘भगवान की कृपा से न्याय हुआ है।’’ पीड़िता की कॉलोनी के लोगों ने एक दिसम्बर को नेताओं एवं अन्य लोगों को वहां से लौटा दिया था जो उसके परिवार से मिलकर संवेदना जता रहे थे। शहर के बाहरी इलाके शमशाबाद में स्थित कॉलोनी के दरवाजे उन्होंने बंद कर दिए थे और वहां तख्तियां लटका दीं थीं जिस पर लिखा था -- ‘मीडिया नहीं, पुलिस नहीं, बाहरी नहीं, सहानुभूति नहीं, केवल कार्रवाई और न्याय।’’एक महिला ने कहा, ‘‘अब न्याय हुआ है।’’ चारों आरोपियां को मारने के लिए पुलिस की प्रशंसा करते हुए एक अन्य महिला ने कहा, ‘‘जो भी हुआ, वह न्यायोचित है और सही एवं अच्छा काम है।’’उन्होंने कहा कि व्यवस्था ठीक से काम नहीं कर रही है और इसलिए मेरा मानना है कि उसने (महिला पशु चिकित्सक) 100 नंबर पर फोन करना भी ठीक नहीं समझा। हैदराबाद में शुक्रवार के अहले सुबह हुई मुठभेड़ में पुलिस ने चारों आरोपियों को मार गिराया।

टॅग्स :हैदराबाद रेप केसहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है