हैदराबाद एनकाउंटरः कांग्रेस नेता सिब्बल ने कहा- खून का बदला खून का रास्ता अपनाने और तालिबान शैली सही नहीं
By भाषा | Updated: December 7, 2019 16:11 IST2019-12-07T16:11:34+5:302019-12-07T16:11:34+5:30
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर कहा कि तेलंगाना मुठभेड़ पर वाहवाही कर रहे लोगों से कहना चाहता हूं कि उचित कानूनी प्रक्रिया अपनाने की बजाय खून का बदला खून का रास्ता अपनाने और तालिबान शैली वाले न्याय से अदालतें अप्रासंगिक हो जाएंगी।

मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ बलात्कार और हत्या के आरोपियों के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने की घटना को लेकर शनिवार को कहा कि तालिबान शैली वाले न्याय से अदालतें अप्रासंगिक हो जाएंगी।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि तेलंगाना मुठभेड़ पर वाहवाही कर रहे लोगों से कहना चाहता हूं कि उचित कानूनी प्रक्रिया अपनाने की बजाय खून का बदला खून का रास्ता अपनाने और तालिबान शैली वाले न्याय से अदालतें अप्रासंगिक हो जाएंगी।
To the cheerleaders of :
— Kapil Sibal (@KapilSibal) December 7, 2019
Telangana Encounter
Blood lust vs due process
The savage vs the civilised
Taliban style justice
will make courts irrelevant
गौरतलब है कि हैदराबाद में पशु-चिकित्सक के सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए चार आरोपी शुक्रवार सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए। साइबराबाद पुलिस आयुक्त वी सी सज्जनर ने बताया कि चारों आरोपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।