लाइव न्यूज़ :

जानें ऐसा क्या हुआ कि सीढ़ी पर बैठ गए DM, तो बुजुर्ग महिला हो गई भावुक, लोगों ने की सराहना

By अनुराग आनंद | Updated: February 27, 2020 20:04 IST

भूपलपल्ली के कलेक्टर मोहम्मद अब्दुल आजिम बुधवार को जब अपने ऑफिस पहुंचे तो उन्होंने ऑफिस के बाहर की सीढ़ियों पर एक बुजुर्ग महिला को बैठा देखा।

Open in App
ठळक मुद्देजिला कलेक्ट्रेट में अपनी समस्या लेकर पहुंची एक महिला की मदद के लिए डीएम खुद सीढ़ियों पर बैठ गए।डीएम ने उनसे उनकी समस्या पूछी तो महिला ने बताया कि उन्हें दो साल से पेंशन नहीं मिल पा रही है।

तेलंगाना के भूपलपल्ली जिले से एक बेहद अच्छी खबर आ रही है। बुधवार को एक अनोखी घटना यहां लोगों को देखने को मिली है। दरअसल, जिला कलेक्ट्रेट में अपनी समस्या लेकर पहुंची एक महिला की मदद के लिए डीएम खुद सीढ़ियों पर बैठ गए। 

यही नहीं डीएम ने मौके पर ही समस्या का समाधान कर दिया। कलेक्टर के इस भाव को देखकर वहां मौजूद तमाम फरियादियों ने उनकी प्रशंसा की।    

एनबीटी के मुताबिक, भूपलपल्ली के कलेक्टर मोहम्मद अब्दुल आजिम बुधवार को जब अपने ऑफिस पहुंचे तो उन्होंने ऑफिस के बाहर की सीढ़ियों पर एक बुजुर्ग महिला को बैठा देखा। बूढ़ी महिला को यहां बैठा देख, डीएम भी सीढ़ियों पर ही बैठ गए। 

इस दौरान उन्होंने महिला से पूछा,'आप यहां पर क्यों बैठी हैं?' महिला को इसका पता नहीं था कि उनके सामने बैठा शख्स जिले का डीएम है।

महिला ने उन्हें बताया कि वह इस ऑफिस में अपनी फरियाद लेकर आई हैं और अधिकारियों का इंतजार कर रही हैं। 

डीएम ने उनसे उनकी समस्या पूछी तो महिला ने बताया कि उन्हें दो साल से पेंशन नहीं मिल पा रही है। डीएम ने महिला से उसके पास मौजूद कागज मांगे और फिर जिले के डीआरडीओ को मौके पर ही बुला लिया।

डीएम ने तत्काल डीआरडीओ को महिला की पेंशन रिलीज करने का आदेश दिया और वहीं पर सारी कार्रवाई पूरी करा दी। 

इसके बाद उन्होंने महिला को अपना परिचय देते हुए कहा कि वह डीआरडीओ के कार्यालय जाकर तत्काल अपनी पेंशन के सारे पैसे ले लें।

टॅग्स :हैदराबादतेलंगानाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है