लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद उपचुनाव: हुजूराबाद विधानसभा सीट के लिए मतगणना शुरू

By भाषा | Updated: November 2, 2021 09:35 IST

Open in App

हैदराबाद, दो नवंबर तेलंगाना की हुजूराबाद विधानसभा सीट पर हाल ही में हुए उपचुनाव के लिए मतगणना मंगलवार को शुरू हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि पर्याप्त इंतजामों के बीच, करीमनगर के एसआरआर गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। मतगणना 22 चरण में पूरी की जाएगी। इस दौरान कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा।

हुजूराबाद विधानसभा सीट के लिए शनिवार को 86.64 प्रतिशत मतदान हुआ था।

करीमनगर के पुलिस आयुक्त वी सत्यनारायण के अनुसार, मतदान के सुचारू संचालन के लिए मतगणना केन्द्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है।

जमीन कब्जा करने के आरोप में राज्य मंत्रिमंडल से हटाए जाने के बाद जून में एटाला राजेंद्र के इस्तीफे के मद्देनजर हुजूराबाद में उपचुनाव कराने पड़े। इन आरोपों को खारिज करने वाले राजेंद्र तेलंगाना राष्ट्र समिति(टीआरएस) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) में शामिल हो गए थे। इस बार वह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

चुनावी मैदान में 30 उम्मीदवार हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला टीआरएस के गेलू श्रीनिवास यादव, भाजपा के राजेंद्र और कांग्रेस के वेंकट बालमूरी के बीच है। उपचुनाव राजेंद्र के लिए ‘करो या मरो’ की लड़ाई है। यह चुनाव भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसका लक्ष्य 2023 के विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ टीआरएस के विकल्प के रूप में उभरना है। टीआरएस के लिए भी यह चुनाव महत्वपूर्ण है क्योंकि वह यह प्रदर्शित करना चाहती है कि राज्य की राजनीति में उसका दबदबा बरकरार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल