लाइव न्यूज़ :

हैदराबादः 27 वर्षीय महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म, एक लड़का और तीन लड़की, सभी स्वस्थ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 27, 2021 19:19 IST

डॉक्टर ने बताया कि महिला ने अस्पताल में मंगलवार शाम ऑपरेशन (सी-सेक्शन) की मदद से एक लड़का और तीन लड़कियों को जन्म दिया।

Open in App
ठळक मुद्देनवजात शिशुओं का वजन एक किलोग्राम से ज्यादा है।डॉक्टरों ने बताया कि मां और बच्चे स्वस्थ हैं।

हैदराबादः हैदराबाद में 27 वर्षीय महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। एक लड़का और तीन लड़कियों को जन्म दिया। सभी बच्चे और मां स्वस्थ हैं। हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में जन्म दिया।

महिला का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर ने बताया कि महिला ने अस्पताल में मंगलवार शाम ऑपरेशन (सी-सेक्शन) की मदद से एक लड़का और तीन लड़कियों को जन्म दिया। डॉक्टरों ने बताया कि मां और बच्चे स्वस्थ हैं तथा नवजात शिशुओं का वजन एक किलोग्राम से ज्यादा है।

मह‍िला के पहले से ही दो बच्चे हैं और दोनों प्रसव सामान्य हुए थे, तीसरी बार में मह‍िला ने चार बच्चों को जन्म द‍िया. मह‍िला को पहले से ही मालूम था क‍ि उसके गर्भ में 4 बच्चे हैं। महिला के सभी बच्चे सुरक्षित और स्वस्थ हैं।

डॉ सोहेबा शुकूर ने कहा ने कहा कि महिला जो गर्भावस्था के 34वें सप्ताह में थी, दो महीने से रक्तचाप की दवा ले रही थी, जिसके बावजूद उसका बीपी बेकाबू था। ऑपरेशन के दौरान महिला का बीपी गिरता रहा और उसका काफी खून बह गया। वे सभी अब सुरक्षित हैं।

टॅग्स :हैदराबादतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'