हैदराबादः 27 वर्षीय महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म, एक लड़का और तीन लड़की, सभी स्वस्थ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 27, 2021 19:19 IST2021-10-27T19:16:43+5:302021-10-27T19:19:46+5:30

डॉक्टर ने बताया कि महिला ने अस्पताल में मंगलवार शाम ऑपरेशन (सी-सेक्शन) की मदद से एक लड़का और तीन लड़कियों को जन्म दिया।

Hyderabad 27-year old woman gives birth quadruplets a baby boy and three girls babies mother are healthy | हैदराबादः 27 वर्षीय महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म, एक लड़का और तीन लड़की, सभी स्वस्थ

हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में जन्म दिया। (photo-ani)

Highlightsनवजात शिशुओं का वजन एक किलोग्राम से ज्यादा है।डॉक्टरों ने बताया कि मां और बच्चे स्वस्थ हैं।

हैदराबादः हैदराबाद में 27 वर्षीय महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। एक लड़का और तीन लड़कियों को जन्म दिया। सभी बच्चे और मां स्वस्थ हैं। हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में जन्म दिया।

महिला का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर ने बताया कि महिला ने अस्पताल में मंगलवार शाम ऑपरेशन (सी-सेक्शन) की मदद से एक लड़का और तीन लड़कियों को जन्म दिया। डॉक्टरों ने बताया कि मां और बच्चे स्वस्थ हैं तथा नवजात शिशुओं का वजन एक किलोग्राम से ज्यादा है।

मह‍िला के पहले से ही दो बच्चे हैं और दोनों प्रसव सामान्य हुए थे, तीसरी बार में मह‍िला ने चार बच्चों को जन्म द‍िया. मह‍िला को पहले से ही मालूम था क‍ि उसके गर्भ में 4 बच्चे हैं। महिला के सभी बच्चे सुरक्षित और स्वस्थ हैं।

डॉ सोहेबा शुकूर ने कहा ने कहा कि महिला जो गर्भावस्था के 34वें सप्ताह में थी, दो महीने से रक्तचाप की दवा ले रही थी, जिसके बावजूद उसका बीपी बेकाबू था। ऑपरेशन के दौरान महिला का बीपी गिरता रहा और उसका काफी खून बह गया। वे सभी अब सुरक्षित हैं।

Web Title: Hyderabad 27-year old woman gives birth quadruplets a baby boy and three girls babies mother are healthy

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे