लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद: महिला के ठेले से 15-20 किलो प्याज चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

By भाषा | Updated: December 15, 2019 05:58 IST

एक सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने अपने दोपहिया वाहन को पार्क करने के बाद ठेले पर रखे बोरे के कवर को खोला और बाद में एक टोकरी से प्याज निकालकर अपने बैग में भर लिया। बाद में वह गाड़ी लेकर चला गया।

Open in App

प्याज के काफी महंगा हो जाने के बीच इसकी चोरी की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। यहां एक महिला प्याज विक्रेता के ठेले से 15-20 किलो प्याज की चोरी कर ली गई। चोरी की यह घटना कैमरे में कैद हो गई।

पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि यह घटना बृहस्पतिवार- शुक्रवार की रात को हुई और महिला को शुक्रवार की सुबह को अपने ठेले से प्याज गायब मिला। चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर पी शिव शंकर राव ने कहा कि हालांकि, इस बारे में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया क्योंकि महिला ने कोई शिकायत नहीं की।

एक सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने अपने दोपहिया वाहन को पार्क करने के बाद ठेले पर रखे बोरे के कवर को खोला और बाद में एक टोकरी से प्याज निकालकर अपने बैग में भर लिया। बाद में वह गाड़ी लेकर चला गया।

पुलिस ने कहा कि महिला ने पुलिस को बताया कि उसके जमा स्टॉक में से लगभग 15-20 किलो प्याज गायब था, लेकिन बाद में उसने बताया कि उसे औपचारिक शिकायत दर्ज करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। हैदराबाद के खुदरा बाजार में प्याज की कीमतें गुणवत्ता के आधार पर 40 रुपये से 150 रुपये प्रति किलो के बीच हैं।

टॅग्स :हैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया