लाइव न्यूज़ :

बैरागी कैंप के निकट झोपड़ियों में आग लगी

By भाषा | Updated: March 24, 2021 20:39 IST

Open in App

हरिद्वार, 24 मार्च कुंभ मेला आरक्षित क्षेत्र में बैरागी कैम्प के निकट कुछ झुग्गी झोपड़ियों में बुधवार को आग लग गई जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया।

दोपहर बाद हुई इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई ।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल दमकल की गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचा और आग बुझाना शुरू किया लेकिन हवा के साथ आग फैलती जा रही थी।

घटनास्थल के समीप ही बैरागी संतों के शिविर होने से चिंतित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे ।

आस-पास मौजूद भारत तिब्बत सीमा पुलिस, सीमा सुरक्षा बल तथा अन्य अर्द्धसैनिक बलों के जवान भी अपने-अपने शिविरों से अग्निशामक उपकरण लेकर सहायता करने के लिए पहुंचे । सभी के सम्मिलित प्रयासों से जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया और घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी महाराज ने भी मौके का मुआयना किया और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के उपायों की जरूरत बताई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं