लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में अज्ञात कारणों से पति पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या की

By भाषा | Updated: June 26, 2021 17:37 IST

Open in App

शाहजहांपुर, 26 जून उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में अज्ञात कारणों के चलते पति पत्नी ने कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या कर ली और पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया है ।

थाना सदर बाजार के प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि गोटिया गांव में रहने वाले ई-रिक्शा चालक जगतपाल (32) तथा उसकी पत्नी पिंकी (28) के शव शनिवार को घर के अंदर पड़े मिले, उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया परंतु दोनों की मौत हो चुकी थी ।

उन्होंने प्रारंभिक जांच तथा ग्रामीणों के हवाले से बताया कि जगतपाल की 16 वर्षीय बहन के पेट में शुक्रवार को दर्द हुआ तो उसने अपनी भाभी पिंकी से चूरन मांगा । इस पर पिंकी ने चूरन में कांच मिलाकर उसे दे दिया जिसके खाने के बाद किशोरी की तबीयत खराब हो गई ।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब चूरन की जांच की तो उसमें कांच पाया गया । ग्रामीणों ने बताया कि पति पत्नी में अनबन रहती थी ।

पाल ने बताया कि किशोरी को परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए घर में अकेली पिंकी रह गई थी, बाद में पिंकी का पति जगतपाल रुपए लेने घर आया परंतु वापस नहीं लौटा तब उसके रिश्तेदार उसे देखने आए जहां पर पति पत्नी के मुंह से झाग निकल रहा था ।

पुलिस का शक है कि बहन को कांच देने के मामले में पति पत्नी में विवाद हुआ और शायद दोनों ने जहर खा लिया ।

उन्होंने बताया कि दोनों की शादी पिछले वर्ष जून माह में हुई थी और पूरे मामले की जांच की जा रही है ।

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता