पड़ोसियों पर तेजाब फेंकने के आरोप में पति-पत्नी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 6, 2020 01:00 IST2020-11-06T01:00:32+5:302020-11-06T01:00:32+5:30

Husband-wife arrested for throwing acid on neighbors | पड़ोसियों पर तेजाब फेंकने के आरोप में पति-पत्नी गिरफ्तार

पड़ोसियों पर तेजाब फेंकने के आरोप में पति-पत्नी गिरफ्तार

ठाणे, पांच नवंबर पुलिस ने बृहस्पतिवार को कल्याण शहर के आनंद नगर क्षेत्र से एक दंपति को पड़ोसियों पर कथित तौर पर तेजाब से हमला करने के मामले में गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि कम से कम आधे दर्जन लोग इस घटना में आंशिक रूप से तेजाब से जले हैं।

सहायक पुलिस आयुक्त ए टी पवार ने कहा कि आरोपियों में से एक रेणु मंडल का झगड़ा कुछ दिन पहले अपने पड़ोसियों से हुआ था और इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दर्ज हुई थी। बृहस्पतिवार को एक महिला मंडल के घर गई और कथित तौर पर उसे गाली दी थी। इसके बाद फिर से झगड़ा शुरु हो गया। इसके बाद मंडल ने महिला पर कथित तौर पर तेजाब फेंका और उस महिला समेत उसे बचाने आए अन्य लोग भी इस तेजाब हमले में आंशिक रूप से जख्मी हुए।

Web Title: Husband-wife arrested for throwing acid on neighbors

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे