लाइव न्यूज़ :

जंगली हाथियों के हमले में पति, पत्नी और पुत्र की मौत

By भाषा | Updated: September 9, 2021 12:04 IST

Open in App

कोरबा, नौ सितंबर छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में जंगली हाथियों के हमले में पति, पत्नी और उनके चार वर्षीय पुत्र की मौत हो गई।

सरगुजा जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत मोहनपुर गांव के करीब बुधवार को जंगली हाथियों के हमले में गौतम दास (30), पत्नी रीना दास (28) और उनके चार वर्षीय पुत्र युवराज की मौत हो गई है।

​अधिकारियों ने बताया कि लखनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुन्नी गांव निवासी गौतम दास अपने परिवार के साथ स्कूटी से उदयपुर गांव गया था। वापसी के दौरान जब परिवार मोहनपुर गांव के करीब पहुंचा तब उनका सामना जंगली हाथियों के एक दल से हो गया। हाथियों को देखकर दास परिवार भागने की कोशिश करने लगा लेकिन हाथियों ने परिवार को कुचल दिया।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग के दल को रवाना किया गया तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतकों के परिजन को आर्थिक सहायता दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सात ​हाथियों का दल विचरण कर रहा है। घटनास्थल के करीब मौजूद ग्रामीणों को वहां से हटने के लिए कहा गया है।

वहीं, कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत गांवों में हाथियों द्वारा फसलों और मकानों को नुकसान पहुंचाए जाने की खबर है।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले के कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत पसान और केंदई वन परिक्षेत्र में करीब 25 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों ने क्षेत्र के गांवों में फसलों और मकानों को नुकसान पहुंचाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट