लाइव न्यूज़ :

पति ने पत्नी और खुद को आग लगायी, दोनो की मौत

By भाषा | Updated: September 25, 2021 18:20 IST

Open in App

लखीमपुर खीरी (उप्र), 25 सितंबर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खिरी शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के ईशापुर धोभा गांव में शनिवार को पारिवारिक विवाद को लेकर 28 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय पत्नी के साथ आग लगाकर आत्मदाह कर लिया।

पुलिस ने बताया कि दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि फरधन पुलिस थाने के अंतर्गत गुठना गांव निवासी अजय अपनी ससुराल पहुंचा जहां उसकी पत्नी रोमा देवी (26) पिछले कई महीनों रह रही थी । अजय ने डिब्बे से पेट्रोल अपनी पत्नी पर डाला और फिर अपने ऊपर डाला और आग लगा ली ।

पुलिस ने बताया कि दंपति को बचाने के प्रयास में उनके ससुर, सास और पत्नी की दो बहनों सहित परिवार के चार सदस्य झुलस गए । सभी घायलों को इलाज जिला अस्पताल ले जाया गया हैं ।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अरविंद कुमार वर्मा ने घटनास्थल का दौरा किया और परिवार के सदस्यों से बात करने के बाद बताया कि इस घटना के पीछे दंपती के बीच पारिवारिक कलह हैं ।

उन्होंने कहा कि रोमा देवी पिछले कई महीनों से अपने माता-पिता के साथ रह रही थी और उसने अपने ससुराल वालों के साथ रहने से इनकार कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप दंपति के बीच अक्सर झगड़े होते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?