लाइव न्यूज़ :

पत्नी की हत्या की कोशिश के अपराध में पति को 10 साल सश्रम कारावास की सजा

By भाषा | Updated: March 19, 2021 10:57 IST

Open in App

ठाणे, 19 मार्च महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत ने एक वकील को पत्नी की हत्या की कोशिश के अपराध में 10 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। यह घटना 2010 की है।

अदालत ने बृहस्पतिवार को यह फैसला सुनाया। जिला न्यायाधीश और अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पीपी जाधव ने भिवंडी कस्बे के रहने वाले अहमद आसिफ फाकिह पर 5,00,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

विशेष लोक अभियोजक हेमलता देशमुख ने अदालत को बताया कि अहमद ने 2001 में शिकायतकर्ता से शादी की थी। दंपत्ति के तीन बच्चे हैं। अहमद घरेलू मुद्दों को लेकर अपनी पत्नी को पीटता था जिसकी वजह से वह अपने बच्चों के साथ अलग रहने लगी थीं। उन्होंने अपने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराते हुए बच्चों को अपने साथ ही रहने देने की अपील की थी।

अभियोजक के अनुसार, पीडि़ता 11 फरवरी, 2010 को अहमद के वकील के कार्यालय में मामले पर बातचीत करने के लिए गई थीं तभी आरोपी वहां पहुंचा और उसने बंदूक निकाल ली। हालांकि बंदूक से गोली नहीं चल पाई। इसके बाद उसने चाकू निकाल कर महिला पर कई वार किए और फिर वहां से फरार हो गया। घटना के समय दोनों पक्षों के वकील वहां मौजूद थे।

अदालत ने जब फैसला सुनाया तब अहमद वहां मौजूद नहीं था। जज ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने के निर्देश दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं