लाइव न्यूज़ :

पति ने पत्नी को ट्रेन से धक्का दिया, महिला की मौत

By भाषा | Updated: January 14, 2021 10:55 IST

Open in App

मुंबई, 14 जनवरी मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर कर रहे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को चलती ट्रेन से कथित रूप से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार दोपहर को चेम्बुर और गोवंडी रेलवे स्टेशनों के बीच हुई, जिसके बाद व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि मानखुर्द इलाके में रहने वाला 31 वर्षीय आरोपी श्रमिक है और उसकी 26 वर्षीय पत्नी भी श्रमिक थी। दोनों का विवाह दो महीने पहले ही हुआ था।

सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अधिकारी ने बताया कि दोनों सोमवार को पीड़िता की सात वर्षीय बेटी के साथ सफर कर रहे थे। पीड़िता की यह दूसरी शादी थी। यह बच्ची पीड़िता की पहली शादी के दौरान हुई थी।

उन्होंने कहा कि दंपति रेल के एक डिब्बे के दरवाजे पर खड़ा था।

अधिकारी ने बताया कि महिला जब चलती ट्रेन से बाहर देख रही थी, तो उसके पति ने उसे पकड़ा और फिर कथित रूप से उसे छोड़ दिया, जिसके बाद वह पटरियों पर गिर गई।

जब ट्रेन गोवंडी स्टेशन पर रुकी, तो उसी डिब्बे में दंपति के पास खड़ी एक महिला नीचे उतरी और उसने रेलवे पुलिस को इस घटना की जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस आरोपी को पकड़कर घटनास्थल पर ले गई, जहां उसकी पत्नी घायल अवस्था में बेहोश पड़ी थी।

उन्होंने बताया कि पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ प्रासंगिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आरोपी घटना के समय नशे में था या नहीं।

उन्होंने बताया कि महिला की बेटी को उसके संबंधियों को सौंप दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां