लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता शाइना एन सी के पति ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया

By भाषा | Updated: March 4, 2020 04:58 IST

भाजपा नेता शाइना एन सी के पति मनीष मुनोत ने कर्ज देने के मामले में लगभग आठ करोड़ रुपये की चपत लगने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। वरिष्ठ निरीक्षक आनंद होगाड़े ने कहा कि दक्षिणी मुंबई के एम आर ए मार्ग पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है और आर्थिक अपराध शाखा इसकी जांच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता शाइना एन सी के पति मनीष मुनोत ने कर्ज देने के मामले में लगभग आठ करोड़ रुपये की चपत लगने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।वरिष्ठ निरीक्षक आनंद होगाड़े ने कहा कि दक्षिणी मुंबई के एम आर ए मार्ग पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है और आर्थिक अपराध शाखा इसकी जांच कर रही है।

भाजपा नेता शाइना एन सी के पति मनीष मुनोत ने कर्ज देने के मामले में लगभग आठ करोड़ रुपये की चपत लगने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। वरिष्ठ निरीक्षक आनंद होगाड़े ने कहा कि दक्षिणी मुंबई के एम आर ए मार्ग पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है और आर्थिक अपराध शाखा इसकी जांच कर रही है।

मुनोत द्वारा दायर की गई शिकायत के अनुसार मेहुल पारेख नामक व्यक्ति ने उनसे 2016 में संपर्क किया था और कहा कि वह चेंबूर में 8.2 करोड़ रुपए का एक बंगला खरीदना चाहता है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पारेख ने कथित तौर पर मुनोत से कहा कि उसे 1.2 करोड़ रुपये की जरूरत है।

मुनोत ने पारेख को सूद पर धन दे दिया जिसके कुछ महीने बाद कथित तौर पर पारेख ने और कर्ज मांगा और इसके एवज में बंगले के कागजात गिरवी रखने की बात कही। मुनोत ने कथित तौर पर और कर्ज दे दिया।

मुनोत का आरोप है कि अगस्त 2017 तक पारेख ने न मूल धन चुकाया और न ही सूद अदा किया। बाद में मुनोत को पता चला कि पारेख बंगले का असली मालिक नहीं है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पारेख के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)क्राइमलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया