लाइव न्यूज़ :

नहाने की जगह इत्र लगाकर काम चलाता था पति, आदत से परेशान पत्नी ने मांगा तलाक

By भाषा | Updated: April 12, 2019 23:48 IST

महिला का कहना है कि लगातार नहीं नहाने के कारण उसके पति के शरीर से बदबू आती है और यदि नहाने के लिये कहा जाता है तो वह शरीर एवं कपड़ों पर इत्र लगा इससे निजात की कोशिश करता है।

Open in App
ठळक मुद्देलड़की का आरोप था कि उसके पति के घर में सामान सुव्यवस्थित ढंग से रखने की बजाय इधर-उधर बिखरा रहता है। हिन्दू विवाह अधिनियम 13 बी पारस्परिक सहमति से विवाह विच्छेद के तहत कुटुम्ब न्यायालय में मामला फाइल हुआ है

भोपाल, 12 अप्रैल: पति के सात-आठ दिन तक नहीं नहाने और शेविंग नहीं करने से परेशान पत्नी ने परिवार न्यायालय से गुहार कर तलाक की मांग की है। 25 वर्षीय युवक और 23 वर्षीय महिला का करीब एक साल पहले ही विवाह हुआ है। भोपाल कुटुम्ब न्यायालय की काउंसलर शैल अवस्थी ने शुक्रवार को ‘भाषा’ को बताया, ‘‘इस दंपति ने पारस्परिक सहमति से विवाह विच्छेद के लिए यहां कुटुम्ब न्यायालय में मामला दायर किया है। भोपाल कुटुम्ब न्यायालय के न्यायाधीश आर एन चंद ने हाल ही में इस दंपति को निर्देश दिये हैं कि यदि उन्हें तलाक चाहिए तो अगले छह महीने तक दोनों को अलग-अलग रहना होगा। इसी के बाद उन्हें तलाक का प्रमाणपत्र दिया जाएगा।’’

शैल ने कहा, ‘‘ महिला का कहना है कि लगातार नहीं नहाने के कारण उसके पति के शरीर से बदबू आती है और यदि नहाने के लिये कहा जाता है तो वह शरीर एवं कपड़ों पर इत्र लगा इससे निजात की कोशिश करता है। " शैल ने कहा कि ‘‘यह एक महीना पुराना केस है। यह तलाक फाइनल हो गया है। हिन्दू विवाह अधिनियम 13 बी पारस्परिक सहमति से विवाह विच्छेद के तहत कुटुम्ब न्यायालय में मामला फाइल हुआ है और छह महीने बाद इन दंपति का तलाक विधिवत हो जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस दंपति के विवाह को एक साल से ऊपर हो गया है। यह इंटरकास्ट मैरिज थी और अरेंज मैरिज थी। लड़का सिंधी समाज का है, जबकि लड़की ब्राह्मण समाज की है। इनके बच्चे नहीं हैं। लड़का बैरागढ़ में दुकान चलाता है।’’ उन्होंने कहा कि महिला का कहना है कि शादी के बाद उसने सिंधी परिवार में किसी तरह से उनके खान-पान एवं रहन-सहन में कुछ दिन अपने आप को ढालने की कोशिश की, लेकिन वह इस परिवार में अपने आपको ढाल नहीं सकी।

शैल ने बताया कि इस लड़की का आरोप था कि उसके पति के घर में सामान सुव्यवस्थित ढंग से रखने की बजाय इधर-उधर बिखरा रहता है। महिला को इस पर भी आपत्ति है उसका पति भविष्य के लिए पैसा नहीं बचा रहा है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह