लाइव न्यूज़ :

कुल्हाड़ी से पति की हत्या, पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: January 4, 2021 21:51 IST

Open in App

बिलासपुर, चार जनवरी छत्तीसगढ़ के गौरेला—पेंड्रा—मरवाही जिले में महिला ने पति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद महिला तीन बच्चियों को लेकर कुएं में कूद गई थी। महिला और बच्चियों को बचा लिया गया है।

गौरेला—पेंड्रा—मरवाही जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आमाडार गांव में आज तड़के महिला विद्या पैकरा (32) ने पति अनुरूप सिंह पैकरा (35) की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि मानसिक रूप से बीमार महिला विद्या ने तड़के करीब चार बजे घर में सो रहे पति की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह अपने तीनों बच्चियों को लेकर कुएं में कूद गई। बच्चियों की उम्र डेढ़ वर्ष, ढाई वर्ष और चार वर्ष है।

उन्होंने बताया कि कुएं से बच्चों के चीखने की आवाज आने पर आसपास के आसपास के ग्रामीणों ने मां और तीनों बच्चियों को बाहर निकाला तथा जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब विद्या से इस संबंध में पूछताछ की गई तब उसने बताया कि सुबह उसे ख्याल आया कि उसे अपने पति की हत्या कर देनी चाहिए। इसके बाद उसने घटना को अंजाम दे दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिला के खिलाफ पति की हत्या और बच्चियों की हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है। महिला से पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू