लाइव न्यूज़ :

पति ने की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 10, 2021 16:23 IST

Open in App

जालौन (उप्र) 10 मई उत्तर प्रदेश के जालौन जिला कोतवाली एवं कस्बा रामपुरा में पत्नी के चरित्र के बारे में संदेह होने पर पति ने कथित तौर पर धार दार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

मरने वाली महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामपुरा जे पी पाल ने बताया शिवराज नामक व्यक्ति ने सोमवार की सुबह लगभग पांच बजे पत्नी गीता (33) की कथित रूप से धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी ।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मरने वाली महिला के भाई ने हत्या का मामला दर्ज कराया है जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोपी के पड़ोसियों का कहना है शिवराज पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था जिसको लेकर आए दिन आपस में दोनों झगड़ा करते थे । पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर