मां नहीं बन पा रही महिला की पति ने हत्या की

By भाषा | Updated: September 6, 2021 16:53 IST2021-09-06T16:53:36+5:302021-09-06T16:53:36+5:30

Husband murdered a woman unable to become a mother | मां नहीं बन पा रही महिला की पति ने हत्या की

मां नहीं बन पा रही महिला की पति ने हत्या की

मुजफ्फरनगर (उप्र), छह सितंबर जिले के बुढाना कस्बे में शादी के नौ साल बाद भी मां नहीं बन पा रही 30 वर्षीय महिला को उसके पति ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि खुशनुमा का निकाह नौ साल पहले वसीम से हुआ था। खुशनुमा की मौत के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार घटना रविवार को घटी। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Husband murdered a woman unable to become a mother

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे