मां नहीं बन पा रही महिला की पति ने हत्या
By भाषा | Updated: September 6, 2021 10:31 IST2021-09-06T10:31:12+5:302021-09-06T10:31:12+5:30

मां नहीं बन पा रही महिला की पति ने हत्या
जिले के बुढाना कस्बे में शादी के नौ साल बाद भी मां नहीं बन पा रही 30 वर्षीय महिला को उसके पति ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि खुशनुमा का निकाह नौ साल पहले वसीम से हुआ था। खुशनुमा की मौत के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार घटना रविवार को घटी। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।