लाइव न्यूज़ :

सलाद नहीं देने पर पति ने की पत्नी की जान ली

By भाषा | Updated: June 1, 2021 19:10 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), एक जून उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक व्यक्ति ने भोजन के साथ सलाद नहीं देने पर अपनी पत्नी और बेटे पर हमला कर दिया जिसमें उसकी पत्नी की मौत हो गयी जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार यह घटना सोमवार को तब हुई जब शामली जिले के जलालपुर गांव में भोजन के साथ सलाद नहीं देने पर मुरली सिंह नामक एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी सुदेश पर कुदाल से हमला कर दिया। मां को बचाने का प्रयास कर रहा उसका 20 साल का बेटा अजय इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया।

जलालपुर गांव के बाबरी पुलिस थाना के प्रभारी नेम चंद ने बताया कि मुरली सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस फरार मुरली की तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उसके बेटे को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता