लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के रोहिणी में पति ने पत्नी की हत्या की

By भाषा | Updated: February 27, 2021 16:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 फरवरी दिल्ली स्थित रोहिणी के बुद्ध विहार इलाके में पति ने झगड़े के बाद कथित रूप से 28 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि घटना शुक्रवार रात उस समय की है जब चेतन प्रकाश सोलंकी नामक व्यक्ति का किसी बात पर पत्नी गीता से झगड़ा हो गया।

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि पति ने महिला को मारा और डंडे से पिटाई की। आशंका है कि घटना के समय वह शराब के नशे में था।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस को घटना की सूचना मिली और वह मौके पर पहुंची तो पाया कि महिला घायल अवस्था में कमरे में पड़ी है।

उन्होंने बताया कि पति भी बगल में बेहोशी की हालत में पड़ा था।

अधिकारी ने बताया कि दोनों को डॉ. बाबा साहेब आम्बेडकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि दंपति के बीच झगड़ा हुआ था।

अधिकारी ने बताया कि मृत महिला के भाई के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और आरोपी पति को पकड़ लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी से लड़ाई की वजह और पूरे घटनाक्रम को जानने के लिए पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि दोनों की सात साल की एक बेटी है और आरोपी वाहन चालक का काम करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनाव वाले तमिलनाडु में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 97 लाख नाम हटा गए

बॉलीवुड चुस्कीBetting App Case: सट्टेबाजी ऐप मामले में उरावशी रौतेला, युवराज सिंह, सोनू सूद पर ईडी की कार्रवाई

क्रिकेट4,4,4,4,4,4,4,4,4,4,6 तिलक वर्मा की 73 रनों की शानदार पारी, पांचवा टी20 मैच

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए

क्रिकेट16 गेंद… और तूफान! हार्दिक पांड्या ने SA के खिलाफ मचा दिया कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची

भारतWeather Report 20 December: मौसम विभाग ने इन राज्यों में घने कोहरे के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया

भारतहरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा, मुख्यमंत्री

भारतमध्य प्रदेश: '2047 तक प्रदेश की इकोनॉमी 2.5 ट्रिलियन डॉलर होगी', मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

भारतBMC छोड़ सभी निकायों में सीट बंटवारा पूरा?, राज और उद्धव ठाकरे में गठजोड़, ऐलान 20-25 दिसंबर के बीच