लाइव न्यूज़ :

पति ने की पत्नी की हत्या की

By भाषा | Updated: June 23, 2021 14:52 IST

Open in App

बदायूं (उत्तर प्रदेश), 23 जून बदायूं जिले के उझानी क्षेत्र में घरेलू क्लेश को लेकर एक व्यक्ति ने लोहे की छड़ से अपनी पत्नी की पिटाई की और बाद में कुल्हाड़ी से काटकर उसे मार डाला।

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रवीण सिंह चौहान ने बुधवार को बताया कि उझानी कोतवाली क्षेत्र के अमीरगंज गांव में मंगलवार रात को जसबीर का अपनी पत्नी सोनी (25) के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान तैश में आये जसबीर नें लोहे की छड़ से सोनी के सिर पर कई वार किये और बाद में कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी। सोनी के मायके के लोगों ने जसबीर और उसके परिवार पर दहेज के लिए हत्या का आरोप भी लगाया है।

चौहान ने बताया कि सोनी के मायके के लोगों ने बताया है कि पांच वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। कुछ दिन पहले सोनी रैपुरा में अपने मायके अपनी बहन की शादी में गयी थी। मायके वालों के अनुसार वारदात वाले दिन ही सोनी को उसकी सास और देवर ससुराल बुलाकर ले गए और रात में उसके पति ने उसकी हत्या कर दी।

मायके के लोगों ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी दहेज की वजह से आरोपी पति कई बार सोनी को घर से निकाल चुका था और मारने की कोशिश की थी।

चौहान ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोनी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां