लाइव न्यूज़ :

पति ने पत्नी के बाएं हाथ और बाएं पैर का पंजा काट डाला

By भाषा | Updated: March 10, 2021 14:21 IST

Open in App

भोपाल, 10 मार्च मध्य प्रदेश के भोपाल में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए धारदार हथियार से उसके बाएं हाथ और बाएं पैर का पंजा काट दिया। पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

भोपाल के निशातपुरा क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अनिल त्रिपाठी ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात की है। विश्वकर्मा नगर में सिवनी मालवा जिला होशंगाबाद का मूल निवासी प्रीतम राजपूत अपने सात वर्षीय बेटे के साथ किराये के मकान में रहता है तथा उसकी 26 वर्षीय पत्नी संगीता इन्दौर में एक निजी कंपनी में काम करती है और एक महीने या 15 दिन में अपने घर भोपाल आती थी। प्रीतम उसे प्रति सप्ताह भोपाल आने का दबाव डालता था और इसे लेकर उसके चरित्र पर संदेह करता था।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी संगीता भोपाल आई हुई थी। रात करीब 11.30 बजे मां-बेटा घर में सो रहे थे, तभी प्रीतम नशे में घर पहुंचा और फरसे से संगीता के बाएं हाथ और बाएं पैर का पंजा काट दिया। इसके बाद उसने दूसरे पैर पर भी वार किया। इस हमले से महिला और बच्चे की चीखें सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो प्रीतम बाहर निकलकर फरसा लहराने लगा।

सीएसपी ने बताया कि लोगों की सूचना पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा तो प्रीतम ने पुलिसकर्मियों पर भी हमले का प्रयास किया लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया।

त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने घर के अंदर लहूलुहान हालत में पड़ी महिला को उसके कटे अंगों के साथ सरकारी हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया । देर रात अस्पताल में संगीता का ऑपरेशन किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी प्रीतम को भादवि 307 (हत्या का प्रयास) और अन्य संबद्ध धाराओं में गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं