लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से संक्रमित पत्नी की हत्या कर पति ने स्वयं आत्महत्या की

By भाषा | Updated: April 26, 2021 23:09 IST

Open in App

पटना, 26 अप्रैल बिहार की राजधानी पटना के पत्रकारनगर थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते एक शख्स ने कोरोना वायरस से संक्रमित अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी और बाद में कथित रूप से छत से कूदकर सोमवार को स्वयं आत्महत्या कर ली ।

पत्रकारनगर थाने के अवर निरीक्षक रविदत कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान पटना रेलवे स्टेशन पर कार्यरत अतुल लाल (49) और उनकी तुलिका देवी (44) के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि लाल की अपनी पत्नी से अनबन चल रही थी और उन्होंने अवसाद में यह कदम उठाया है।

अवर निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो