लाइव न्यूज़ :

विवाहिता की हत्या के मामले में पति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 16, 2021 18:14 IST

Open in App

जयपुर, 16 मार्च राजस्थान पुलिस ने हनुमानगढ़ जिले में विवाहिता की हत्या के मामले में उसके पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि झुंझुनूं निवासी कृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मनमुटाव के चलते उसकी पत्नी अलग रह रही थी और वह उससे बदला लेना चाहता था। उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी 13 साल की बेटी के साथ गोलूवाला गांव में रह रही थी।

पुलिस के अनुसार कृष्ण कुमार पत्नी के अलग से रहने के कारण नाराज था और वह उसके चरित्र पर भी संदेह करता था।

पुलिस के अनुसार चार मार्च की सुबह आरोपी कृष्ण कुमार विवाहिता के घर में घुसा और उसने जमीन पर कैरोसिन छिड़क कर दरवाजा खटखटाया और महिला को उसके नाम से आवाज लगाई। उन्होंने बताया कि महिला ने जैसे ही दरवाजा खोला आरोपी ने जमीन पर जलती लकड़ी फेंक दी जिससे महिला बुरी तरह झुलस गई। उन्होंने बताया कि महिला की बाद में जयपुर में मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला ने 2018 में एक स्थानीय व्यक्ति प्रदीप विश्नोई के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवाया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना के लिये शुरूआती जांच में बलात्कार आरोपी प्रदीप विश्नोई को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया हालांकि मामले में उसकी संलिप्तता नहीं पाई गई।

पुलिस ने पूछताछ और तकनीकी जांच के बाद महिला के पति और आरोपी कृष्ण कुमार के घटना में शामिल होने की पुष्टि की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा