लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के झालावाड़ में पत्नी की हत्या के मामले में पति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 11, 2021 20:31 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), 11 अक्टूबर झालावाड़ में 22 वर्षीय एक व्यक्ति को पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने और शव को कुएं में फेंकने के मामले में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

समीम बानो (19) की शादी आठ महीने पहले शाहरुख से हुई थी। परिवार के सदस्यों से मिली जानकारी का हवाला देते हुए पुलिस ने बताया कि दोनों के संबंध तनावपूर्ण थे ।

उन्होंने बताया कि बानो का शव झालावाड़ सिटी पुलिस थाना इलाके के अंतर्गत पड़नेवाले ईदगाह इलाके के कुएं से सोमवार को बाहर निकाला गया और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया। शाहरुख को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उसने पत्नी की दो दिन पहले हत्या करने का अपराध कबूल कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे