लाइव न्यूज़ :

पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 27, 2021 13:28 IST

Open in App

सहारनपुर, 27 दिसंबर उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक युवक को उसकी पत्नी की हत्या करने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा ने सोमवार को बताया कि 21 दिसम्बर को थाना देहात कोतवाली क्षेत्र में कलीम नामक युवक ने अपनी पत्नी की गला रेतकर कथित तौर पर हत्या कर दी और फरार हो गया था ।

उन्होंने बताया कि कलीम की पत्नी शमा मायके जाना चाहती थी लेकिन कलीम उसे जाने नहीं दे रहा था। घटना से एक दिन पहले शमा ने अपने भाई को अपनी ससुराल बुला लिया था और जीजा साले मे इसी बात को लेकर बहस हो गई थी । शर्मा के अनुसार, साले ने अपने जीजा कलीम की पिटाई की और अपने घर वापस लौट गया था । अगली सुबह पति पत्नी के बीच फिर से बहस हुई और कलीम ने रसोई में काम आने वाले चाकू से शमा का गला रेतकर हत्या कर दी थी तथा फरार हो गया था।

शर्मा ने बताया कि मृतका के परिजनों ने कलीम सहित छह लोगों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया । पुलिस ने मुख्य आरोपी कलीम को गिरफ्तार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन